फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP targeted Rahul Gandhi Sambit Patra said he does not know whether the flour is solid or liquid

BJP vs Congress: राहुल की फिसली जुबान पर भाजपा का तंज, संबित पात्रा बोले- उन्हें नहीं पता आटा ठोस है या तरल

Sun, 04 Sep 2022 08:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 04 Sep 2022 08:19 PM IST
सार

किसान, बेरोजगारी, महंगाई से लेकर कई मुद्दों पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते समय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने कहा कि आटा जो पहले 22 रुपये प्रति लीटर था, अब 40 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि उन्होंने तुरंत इसे सुधारते हुए किलोग्राम कहा। 
 

विज्ञापन
BJP targeted Rahul Gandhi Sambit Patra said he does not know whether the flour is solid or liquid
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। हालांकि मोदी सरकार को घेरते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जुबान एक बार फिर से फिसल गई। महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में आटा 22 रुपये लीटर था। अब 40 रुपये लीटर है। इसे लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली को ‘राहुल गांधी रिलॉन्च 4.0’ बताया और कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि आटा ठोस है या तरल। 

विज्ञापन


दरअसल, किसान, बेरोजगारी, महंगाई से लेकर कई मुद्दों पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते समय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में उन्होंने कहा कि आटा जो पहले 22 रुपये प्रति लीटर था, अब 40 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि उन्होंने तुरंत इसे सुधारते हुए किलोग्राम कहा। 
विज्ञापन


राहुल की फिसली जुबान पर भाजपा हमलावर
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने  राहुल गांधी के भाषण को लेकर उनपर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गांधी का भाषण अपरिपक्व था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मुद्रास्फीति के विषय पर बोल रहे थे और उन्होंने आटे को लीटर में बदल दिया। उन्हें नहीं पता कि आलू जमीन के ऊपर उगते हैं या नीचे, उन्हें नहीं पता कि आटा ठोस है या तरल, लेकिन वह हर विषय पर बोलते हैं। इस दौरान संबित पात्रा ने रैली में न्यायपालिका राहुल गांधी की टिप्पणी को अदालत की अवमानना करार दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया के बिना यह लोकतंत्र अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने किया ट्वीट 
इतना ही नहीं, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी की फिसली जुबान को लेकर ट्वीट करके उनपर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "क्या राहुल गांधी को बनाए जाने वाले अध्यक्ष पद को किलो या लीटर में मापा जाएगा?" पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी को मूल्य वृद्धि पर गंभीरता से लेना, हिटलर को मानवाधिकारों पर गंभीरता से लेने और भ्रष्टाचार से लड़ने पर कांग्रेस को गंभीरता से लेने जैसा है।"

न्यायपालिका और मीडिया पर राहुल ने कसा था तंज
रैली में अपने भाषण में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि न्यायपालिका और मीडिया सहित सभी संस्थानों पर दबाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया पर कुछ कॉरपोरेट्स का नियंत्रण है और मीडिया संस्थान स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस की रैली को 'परिवार बचाओ आंदोलन'-संबित पात्रा
पात्रा ने कांग्रेस की रैली को 'परिवार बचाओ आंदोलन' करार दिया और कहा कि यह गांधी परिवार के अस्तित्व को बचाने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने अपनी पुरानी पटकथा दोहराई। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल और जिम्मेदारी एक साथ नहीं चल सकते। राहुल गांधी का भाषण नफरत और गुस्से से भरा हुआ था। पात्रा ने कहा कि जो भ्रष्ट हैं और जो भ्रष्टाचार को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे, आज वे सभी डरे हुए हैं। उन्हें इस डर से ही नफरत है और उनके भाषण में गुस्सा झलक रहा था।


इससे पहले दिन में भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि यह रैली परिवार को बचाने के लिए है न कि मूल्य वृद्धि के विरोध में है। साथ ही ये रैली राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने के लिए थी जिन्हें कई बार राजनीति में लॉन्च किया गया है। यह रैली 'राहुल गांधी रिलॉन्च 4.0' है क्योंकि कोई भी कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed