फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP tally falls below 90 in Rajya Sabha but set to rise after bypolls Latest News Update

Rajya Sabha Polls: राज्यसभा में भाजपा की सीटें 90 से नीचे आईं; उपचुनावों के बाद शक्ति में बढ़ोतरी की उम्मीद

Mon, 15 Jul 2024 06:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Jul 2024 06:20 PM IST
सार

मौजूदा समय में राज्यसभा में 226 सदस्य हैं। इसमें भाजपा के 86, कांग्रेस के 26 और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 13 सांसद हैं। वर्तमान में 19 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
BJP tally falls below 90 in Rajya Sabha but set to rise after bypolls Latest News Update
पीएम मोदी - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

राज्यसभा में भाजपा की सीटें बीते कई वर्षों में पहली बार 90 से नीचे चली गई हैं। हालांकि, पार्टी और उसके सहयोगियों जल्द ही इस नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। उन्हें आने वाले हफ्तों में मौजूदा खाली हुई सीटों पर भी जीत दर्ज करने की उम्मीद है। दरअसल, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार, महाराष्ट्र और असम में दो-दो सीटें मिल सकती हैं। वहीं, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक सीट उनके खाते में जा सकती है। इन राज्यों में एनडीए संख्याबल के लिहाज से विपक्ष से बेहतर हैं। इसके अलावा चार नए मनोनीत सदस्य उनके साथ आ सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर मनोनीत सदस्य सदन में स्वतंत्र होते हैं, लेकिन वे परंपरागत रूप से उन्हें चुनने वाली सरकार के एजेंडे का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन


मौजूदा समय में राज्यसभा में 226 सदस्य हैं। इसमें भाजपा के 86, कांग्रेस के 26 और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 13 सांसद हैं। वर्तमान में 19 सीटें खाली हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस तेलंगाना में एकमात्र सीट जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन राजस्थान की वजह से उसका यह फायदा नुकसान में बदल जाएगा। राजस्थान में भाजपा के पास मजबूत बहुमत है। विपक्षी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य केसी वेणुगोपाल लोकसभा चुनाव जीते हैं। ऐसे में राज्यसभा में उनकी सीट चााली हुई है। इस पर भाजपा अपना कब्जा जमाना चाहेगी। 
विज्ञापन


भाजपा को हरियाणा में एकमात्र सीट जीतने का भी भरोसा है। यहां से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लोकसभा में चुने जाने के कारण सीट खाली हुई है। हालांकि, कांग्रेस को उम्मीद है कि कुछ विधायक अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक विकल्प तलाश रहे हैं। वे पाला बदल सकते हैं और उसकी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग (ईसी) ने अभी तक खाली हुई 11 सीटों को भरने के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। यह सीटें सदस्यों के इस्तीफे की वजह से रिक्त हुई हैं। इनमें से 10 सदस्य लोकसभा के लिए चुने गए थे, जबकि एक सांसद बीआरएस के केशव राव कांग्रेस में शामिल होने के बाद पद छोड़ चुके हैं। 245 सदस्यीय राज्यसभा में कुल 19 रिक्तियों में से चार जम्मू और कश्मीर से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed