फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP support base increased in Telangana seats increased from one to eight vote percentage

BJP in Telangana: तेलंगाना में भाजपा का बढ़ा जनाधार, सीटें एक से बढ़कर हुईं आठ, वोट प्रतिशत दोगुना

Mon, 04 Dec 2023 03:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Dec 2023 03:09 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2018 तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक सीट जीतने वाली भाजपा का वोट शेयर लगभग दोगुना हो गया है। 2018 में भाजपा का वोट शेयर मात्र सात प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 13.88 प्रतिशत हो गया है। भाजपा ने दो उपचुनावों में जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
BJP support base increased in Telangana seats increased from one to eight vote percentage
तेलंगाना के भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले चुनाव (2018) में एक सीट सीटने वाली पार्टी ने पांच साल बाद फिर चुनाव लड़ा और इस बार आठ सीटों पर जीत दर्ज की। दक्षिण की राजनीति में इसे पार्टी की सफलता करार दिया गया है। यह पार्टी कोई और नहीं सिर्फ भाजपा है। भाजपा ने पिछले बार से यहां सात सीटें अधिक जीतीं हैं। लोकसभा चुनावों से पहले दक्षिणी राज्य में भाजपा ने अपनी स्थिति में सुधार किया है।
विज्ञापन


दो उपचुनावों में भी भाजपा ने दर्ज की जीत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2018 तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक सीट जीतने वाली भाजपा का वोट शेयर लगभग दोगुना हो गया है। 2018 में भाजपा का वोट शेयर मात्र सात प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 13.88 प्रतिशत हो गया है। भाजपा ने दो उपचुनावों में जीत दर्ज की थी। तेलंगाना के भाजपा नेता केवीआर ने मुख्यमंत्री केसीआर और पीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी को हराया है। केवीआर ने केसीआर को 6,741 वोटों से मात दी है। हालांकि, भाजपा के तीन सांसद चुनाव हार गए। 
विज्ञापन


बंदी संजय कुमार भी हारे
हमेशा सुर्खियों में रहने वाले टी राजा सिंह हैदराबाद शहर के गौशमहल से चुनाव जीत गए हैं। गौशमहल सीटे से यह उनकी हैट्रिक है। वहीं, भाजपा के सांसद पूर्व राज्य प्रमुख बंदी संजय कुमार 3,163 वोटों से हार गए हैं। निजामाबाद सांसद डी अरविंद अपने बीआरएस प्रतिद्वंदी कल्वाकुंटला संजय से 10,000 से अधिक वोटों से हार गए। सोयम बापुराव बीआरएस के अनिल जादव से हार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की स्थिति भाजपा से बेहतर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को पहले बीआरएस के लिए एक प्रमुख चुनौती के रूप में देखा जा रहा था लेकिन कांग्रेस के कर्नाटक जीतते ही तेलंगाना में भी कांग्रेस की स्थिति भाजपा से बेहतर हो गई। हालांकि, कांग्रेस इस स्थिति को बनाए रखने में कामयाब भी रही। कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि भाजपा और बीआरएस के बीच गुपचुप सांठ-गांठ हो चुकी है। 


तेलंगाना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की पार्टी की तारीफ
केंद्रीय मंत्री और भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने राज्य में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी का वोट शेयर दोगुना हो गया है। हमने राज्य में आठ सीटें जीत ली हैं। रेड्डी ने उम्मीद जताई है कि अगले लोकसभा चुनाव में वे बड़ी जीत दर्ज होगी। उन्होंने वेंकट रमण रेड्डी की भी प्रशंसा की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed