फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Sikh leaders said Efforts are being made to defame Sikhs by taking off the tricolor appeal to teach lesson

BJP: भाजपा के सिख नेताओं ने कहा- तिरंगा उतारकर सिखों को बदनाम करने की हो रही कोशिश, सबक सिखाने की अपील

Mon, 20 Mar 2023 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Mar 2023 09:25 PM IST
सार

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग पर लगे भारतीय तिरंगे को उतारने की घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
BJP Sikh leaders said Efforts are being made to defame Sikhs by taking off the tricolor appeal to teach lesson
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : ANI

विस्तार

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर लगे भारतीय तिरंगे को उतारकर वहां खालिस्तानी झंडा लहराने की घटना का विरोध बढ़ता जा रहा है। भाजपा के सिख नेताओं ने कहा है कि पूरी दुनिया में सिखों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन आपत्तिजनक हरकतों के सहारे सिख कौम को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इन नेताओं का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी सीमा में स्थित सिखों के धार्मिक स्थल को भारतीय सिखों के लिए खुलवाकर सिख धर्म की अभूतपूर्व सेवा की है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग पर लगे भारतीय तिरंगे को उतारने की घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। भारत के खिलाफ कुछ देशद्रोही एजेंसियां हैं जो कुछ लोगों के साथ मिलकर इस तरह की शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देकर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने सिख समुदाय के लोगों से आवाहन किया कि ऐसे देश विरोधी तत्वों को पहचान कर उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


सिरसा ने कहा कि जब अफगानिस्तान में सिखों के ऊपर आफत आई थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पहल करके वहां से सिखों को सुरक्षित निकाला। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे को पंजाब के सिखों के लिए खुलवाया। सिखों की इससे बड़ी सेवा नहीं हो सकती। लेकिन इसके बाद भी कुछ शक्तियां हैं जो भारत को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती और उन्हीं लोगों की साजिश पर भारत और सिखों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed