फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP scared of media Congress sees journos as allies Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले- मेरी छवि पर हो रहे हमले, पूछा- क्या आपने PM को कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते देखा?

Wed, 19 Oct 2022 09:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 09:18 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस की एक संस्कृति है, जहां वह पत्रकारों को अपने सहयोगी के रूप में देखती है। हम जानकारी चाहते हैं और समझना चाहते हैं कि देश में क्या हो रहा है। 

विज्ञापन
BJP scared of media Congress sees journos as allies Rahul Gandhi
आंध्र प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब / राहुल गांधी फेसबुक

विस्तार

देश में मीडिया पर बढ़ते हमलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को चुटकी लेते हुए कहा कि वह भी इन हमलों के शिकार हैं। गांधी ने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्र चर्चा (फ्री डिस्कशन) पर भरोसा करती है। 

विज्ञापन


'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान वायनाड सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, क्या आपने नोटिस किया कि देशभर में मुझ पर इतने हमले हो रहे हैं? आपने देखा मेरी छवि पर हमले हो रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस में पत्रकारों का सामना करने की हिम्मत है। हम डरते नहीं है। भाजपा को सच्चाई का सामना करना पसंद नहीं है और वह पत्रकारों से डरती है। गाधी ने आगे पूछा, क्या आपने कभी प्रधानमंत्री को ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते देखा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आगे कहा, कांग्रेस की एक संस्कृति है, जहां वह पत्रकारों को अपने सहयोगी के रूप में देखती है। उन्होंने आगे कहा, हम जानकारी चाहते हैं और समझना चाहते हैं कि क्या हो रहा है। हम पत्रकारों को ऐसे लोगों के रूप में देखते हैं, जो हमें शासन करने के लिए जानकारी देते हैं, न कि ऐसे लोगों के रूप में देखते हैं जिन्हें चुप कराया जाना चाहिए। 

कांग्रेस नेता ने आंध्र प्रदेश में अपनी पार्टी के विकास के लिए जगह देखते हुए कहा कि राज्य के तीन राजनीतिक दल निगमों/ व्यवसायों की तरह चल रहे हैं। गांधी ने अतीत में जाने से इनकार किया और कहा कि उन्हें केवल भविष्य में दिलचस्पी है। राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' को आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के पुनर्निर्माण की दिशा में शुरुआती मान रहे हैं। 

यहा प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश में तीन पार्टियां राजनीतिक दल की तुलना में निगम या व्यवसाय ज्यादा हैं। इन्हें कॉरपोरेट पहचान पर आधारित सिस्टम से चलाया जा रहा है। 

अपनी पार्टी के लिए जगह देखते हुए गांधी ने कहा, मैं इस चीज को किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों के साथ चलकर देख रहा हूं। इसलिए यह हमारा ध्यान केंद्रित करने वाला है। 

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी यात्रा को राज्य से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेता भी उनके उत्साह और लोगों की प्रतिक्रिया से हैरान थे। 

आंध्र प्रदेश का विभाजन होने के बाद तेलंगाना अलग राज्य बनने के बाद कांग्रेस के पास राज्य में बहुत कम राजनीतिक मौजूदगी रह गई है। कुछ स्थानीय निकायों में कुछ वार्ड सदस्यों को छोड़कर कांग्रेस का राज्य विधानमंडल या आंध्र प्रदेश से सांसद के रूप में कोई राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं है। 

 
इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने सिर्फ इनता ही कहा, मुझे यहां अतीत में जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सभावित राजनीतिक गठजोड़ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह स्थानीय नेताओं को तय करना है, क्योंकि यह उनका अधिकार क्षेत्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed