फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP sambit patra attack congress rahul gandhi over caste survey defend anurag thakur statement

BJP: जाति पूछना अपमान है तो देश में जातिगत जनगणना कैसे कराएंगे? कांग्रेस के जातीय सर्वे की मांग पर BJP का हमला

Wed, 31 Jul 2024 02:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 31 Jul 2024 02:41 PM IST
सार

संबित पात्रा ने कांग्रेस के जातीय सर्वे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि राहुल गांधी का आरोप है कि उनकी जाति पूछी गई और यह अपमानजनक है, तो अगर राहुल गांधी की जाति पूछना अपमानजनक है तो फिर देशवासियों की जाति पूछना क्या अपमानजनक नहीं हैं?

विज्ञापन
BJP sambit patra attack congress rahul gandhi over caste survey defend anurag thakur statement
संबित पात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी द्वारा अनुराग ठाकुर पर गाली देने और उनकी जाति पूछने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है। अब भाजपा ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है और कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। संबित पात्रा ने कांग्रेस के जातीय सर्वे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि राहुल गांधी का आरोप है कि उनकी जाति पूछी गई और यह अपमानजनक है, तो अगर राहुल गांधी की जाति पूछना अपमानजनक है तो फिर देशवासियों की जाति पूछना क्या अपमानजनक नहीं हैं? ऐसे में कांग्रेस जातीय सर्वे कराकर क्या देशवासियों का अपमान नहीं करेगी?
विज्ञापन


'अनुराग ठाकुर ने किसी का नाम नहीं लिया'
भाजपा सांसद ने कहा कि 'कांग्रेस के 99 सांसद हैं, लेकिन उनका अहंकार ऐसा है कि जैसे बहुमत उनके ही पास है।' संबित पात्रा ने कहा, 'मैं सदन में था। अनुराग ठाकुर ने जब अपने विषय को रखा, तब किसी का नाम नहीं रखा। अनुराग ठाकुर ने ये कहा कि जिसकी जाति का पता नहीं, वे जाति पूछ रहे हैं। 545 लोगों में से सिर्फ एक को बुरा लगा, उसके इशारे पर कांग्रेस सासंद खड़े हो गए। जाति क्या पूछ लिया, हंगामा बरप गया।'
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि 'राहुल गांधी की तरफ जब सदन में देखता हूं कि तब लगता है कि जैसे वे अपने घर के ड्राइंग रूम में सोफा सेट पर बैठकर टीवी देख रहे हों। हाथ पसारकर, पैर उठाकर, अरे भईया ये तुम्हारे परिवार का ड्राइंग रूम नहीं है। राहुल बाबा ये लोकतंत्र का संसद है। यह भारत के लोकतंत्र का मंदिर है। आपने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस प्रकार से बैठे हुए देखा है? इसके पूर्व के प्रधानमंत्रियों को ऐसे बैठे हुए देखा है? सोचा भी नहीं जा सकता है। एक गरिमा होती है, गरिमामय तरीके से बैठते हैं लोग।'
विज्ञापन
विज्ञापन




संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जाति पूछने पर ऐसा व्यवहार होगा क्या। कांग्रेस सांसद स्पीकर के ऊपर सदन के अहम दस्तावेज फेंक रहे थे, उन्हें लगा कि राहुल गांधी से उनकी जाति पूछ ली गई, लेकिन जो व्यक्ति हर किसी की जाति पूछ सकता है, पत्रकारों की जाति पूछी जा सकती है, हलवा सेरेमनी में शामिल लोगों की जाति पूछ ली जाती है, जजों की जाति पूछी जा सकती है। प्रशासनिक अधिकारी की जाति पूछी जाती है। आप कहते हैं कि हिंदुस्तान को ये जानने का अधिकार है कि किस जाति के कितने सैनिक सेना में हैं। धर्म को कितना अवसर सेना देती है, लेकिन आपसे कोई जाति पूछ लेता है तो मम्मी-मम्मी करने लगते हैं!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed