फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's retort on Rahul's statement on new Waqf law, Ravi Shankar Prasad asked sharp questions

Waqf Row: 'गरीब मुसलमानों को आवाज मिलने से असहज हैं राहुल?', नए वक्फ कानून पर घमासान के बीच भाजपा का पलटवार

Wed, 09 Apr 2025 09:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 09:54 PM IST
सार

नए वक्फ कानून पर देशभर में घमासान जारी है। इसी बीच भाजपा ने राहुल गांधी के असंवैधानिक वाले टिप्पणी पर पलटवार किया है। साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वह संशोधित वक्फ अधिनियम से असहज हैं, जिसमें गरीब और पिछड़े मुसलमानों के साथ-साथ महिलाओं को भी आवाज दी गई है।

विज्ञापन
BJP's retort on Rahul's statement on new Waqf law, Ravi Shankar Prasad asked sharp questions
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI/ANI

विस्तार

नए वक्फ कानून को लेकर देशभर में घमासान बढ़ता ही जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपनी चरम पर है। कारण है कि विपक्ष हो या कई अन्य मुस्लिम लीग नए वक्फ कानून का पुरजोर विरोध कर रहे है। इसी बीच अब भाजपा ने इस कानून का विरोध करने पर कांग्रेस और राहुल गांधी से तीखे सवाल किए है। बुधवार को भाजपा ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वह संशोधित वक्फ अधिनियम से असहज हैं, जिसमें गरीब और पिछड़े मुसलमानों के साथ-साथ महिलाओं को भी आवाज दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी संशोधन पर हस्ताक्षर कर दिया, जिसके बाद ये कानून बना और मंगलवार को केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर वक्फ कानून को लागू कर दिया है। इसको लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है।   
विज्ञापन


राहुल पर भाजपा का पलटवार
नए वक्फ कानून पर राहुल के असंवैधानिक वाले टिप्पणी पर भाजपा नेता भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल ने इस पर बहस के दौरान कुछ नहीं कहा और अब उनका रुख स्पष्ट नहीं है। साथ ही प्रसाद ने राहुल गांधी से तीन सवाल पूछे कि क्या यह सही है कि वक्फ संपत्तियों पर गरीबों और महिलाओं के लिए अस्पताल, स्कूल या अनाथालय खोले गए हैं? क्या गांधी को पसमांदा मुसलमानों के विकास को लेकर कोई परेशानी है?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MEA: जयशंकर और रुबियो के बीच फोन पर हुई अहम बातचीत, जल्द पूरा हो सकता है भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

राहुल ने वक्फ कानून को लेकर की थी टिप्पणी
गौरतलब है कि इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा था कि वक्फ संशोधन अधिनियम संविधान विरोधी है और यह धर्म की स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने भाजपा और संघ पर अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला करने की चेतावनी दी। साथ ही गांधी ने यह भी कहा कि एक आर्थिक तूफान आने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के आगे झुकने का आरोप लगाया।



भाजपा ने दिया राहुल टैरिफ वाले सवाल का जवाब
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके टैरिफ वाले आरोप का भी जवाब दिया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार किसी भी दबाव में नहीं झुकती है और इस मामले में बातचीत जारी है। साथ ही प्रसाद ने राहुल गांधी पर ओबीसी सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरे मापदंड और पाखंड का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान ओबीसी समुदाय के लिए बहुत कम काम किया, जबकि भाजपा ने कई ओबीसी नेताओं को मुख्यमंत्री, मंत्री और संगठन में वरिष्ठ पद दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- India-UK: निर्मला सीतारमण और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर दिया जोर

प्रसाद ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसाद ने कांग्रेस पर सरदार पटेल की विरासत को छीनने का आरोप भी लगाया और कहा कि यदि उस समय गांधी परिवार का कोई सदस्य प्रधानमंत्री होता, तो पटेल को भारत रत्न नहीं मिलता। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने दलितों और आदिवासियों को राष्ट्रपति बनाया और कई गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed