फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's response to Shiv Sena's allegations, said- Adani was not given more land for Dharavi project

Maharashtra: शिवसेना के आरोपों पर भाजपा का जवाब, कहा- धारावी परियोजना के लिए अदाणी को नहीं दी गई अधिक जमीन

Sat, 19 Oct 2024 11:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 19 Oct 2024 11:16 PM IST
सार

शेलार ने आरोप लगाया कि शिवसेना (उद्धव) अदाणी समूह के खिलाफ है। हमारी लड़ाई धारावी में गरीबों के लिए घर सुनिश्चित करने के लिए है। मगर धारावी निवासियों को भड़काने और परियोजना पर वोट जिहाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP's response to Shiv Sena's allegations, said- Adani was not given more land for Dharavi project
आशीष शेलार - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना उद्धव के आरोपों पर भाजपा ने जवाब दिया है। मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना झूठ फैला रही है कि धारावी परियोजना के लिए अदाणी समूह को अतिरिक्त रियायत और अतिरिक्त जमीन दी गई है। मगर ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (उद्धव) महत्वाकांक्षी परियोजना का विरोध कर रही है, क्योंकि वह धारावी में 37 एकड़ के नेचर पार्क भूखंड को हड़पना चाहती है।

विज्ञापन


शेलार ने आरोप लगाया कि शिवसेना (उद्धव) अदाणी समूह के खिलाफ है। हमारी लड़ाई धारावी में गरीबों के लिए घर सुनिश्चित करने के लिए है। मगर धारावी निवासियों को भड़काने और परियोजना पर वोट जिहाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। सिर्फ इसलिए शिवसेना उद्धव के विधायक आदित्य ठाकरे हमारे सवालों का जवाब देने में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वास्तव में धारावी परियोजना के लिए मानकों के तहत अनुमति से एक इंच भी अधिक जमीन अदाणी ग्रुप को नहीं दी गई है। आदित्य ठाकरे झूठ फैलाकर और धारावी के लोगों को भड़काकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। हम एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती की धारावी की छवि को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री शेलार ने कहा कि धारावी में 430 एकड़ भूमि में से 230 एकड़ पर खुली जगह, खेल के मैदान, उद्यान, मेट्रो, बस, मोनोरेल, भूमिगत मेट्रो और एक मल्टी-कॉरिडोर परिवहन केंद्र बनेंगे। वर्तमान में बृहन्मुंबई नगर निगम को इस क्षेत्र से संपत्ति कर, सीवरेज कर या दुकान लाइसेंस शुल्क के रूप में एक भी रुपया नहीं मिल रहा है। लेकिन परियोजना के बाद 15 हजार करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान है। 


कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने शेलार के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अदाणी की खातिर बेशर्म सरकार के एजेंट लोगों को शहरी नक्सली कह रहे हैं। वे मुंबई की लूट को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। महायुति सरकार का मकसद धारावी को अदाणी का शहर बनाने के लिए गरीबों को विस्थापित करना है। वोट जिहाद शब्द का इस्तेमाल करके शेलार समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed