फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP s Parivartan Yatra begins in West Bengal today PM Modi to hold mega rally in Kolkata on March 15

West Bengal: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की 'परिवर्तन यात्रा' शुरू; 15 मार्च को कोलकाता में पीएम मोदी की मेगा रैली

Sun, 01 Mar 2026 02:31 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 01 Mar 2026 02:31 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने कमर कस ली है। सियासी समीकरणों को साधने से लेकर जमीनी स्तर पर जनता के बीच माहौल बनाने के लिए राजनीतिक दलों ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। भाजपा ने भी पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा से चुनावी माहौल बनाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
BJP s Parivartan Yatra begins in West Bengal today PM Modi to hold mega rally in Kolkata on March 15
पीएम मोदी करेंगे कोलकाता में मेगा रैली - फोटो : PIB

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मार्च को मध्य कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। यह विशाल रैली भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से रविवार से शुरू की गई 'परिवर्तन यात्रा' के समापन का भी प्रतीक होगी। रविवार और सोमवार को राज्य के नौ स्थानों से नौ अलग-अलग रैलियां निकलेंगी।
विज्ञापन


भाजपा ने जानकारी दी है कि तीन और चार मार्च को 'डोल यात्रा' और 4 मार्च को 'होली' के कारण कोई रैली नहीं होगी। रैलियां पांच मार्च से फिर से शुरू होंगी और राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के बाद पूरी होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi: पुडुचेरी को 2700 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी का डबल इंजन पर वार; कांग्रेस-DMK पर भी तीखा प्रहार
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से होगा परिवर्तन यात्रा का समापन
भाजपा के एक राज्य समिति सदस्य ने कहा, 'परिवर्तन यात्रा का आधिकारिक समापन 15 मार्च को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री की रैली के साथ होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव किए जा सकते हैं।'

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दक्षिण परगना जिले के रायदीघी में आयोजित होने वाली नौ रैलियों में से एक के शुभारंभ में उपस्थित रहेंगे। रायदीघी रैली पहले रविवार को निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।


क्या पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे अमित शाह?
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या गृह मंत्री शाह 15 मार्च को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली रैली में भी उपस्थित रहेंगे, जहां मुख्य वक्ता प्रधानमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित भाजपा के कई अन्य दिग्गज केंद्रीय नेता प्रस्तावित 'परिवर्तन यात्रा' में भाग लेने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर में कई जगह विरोध, यूपी में हाई अलर्ट; सड़कों पर शिया समुदाय के लोग

इनमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि शामिल हैं।

(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed