AI Summit Row: कांग्रेस के खिलाफ BJP का देशव्यापी प्रदर्शन; IYC के सदस्यों को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा
नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और मनोज तिवारी ने इसे राष्ट्रविरोधी बताया। मामले में गिरफ्तार चार युवा कांग्रेस सदस्यों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी आपत्ति जताई।
#WATCH | Delhi: BJP leaders and workers hold a protest against the Congress party over the Indian Youth Congress protest at the India AI Impact Summit yesterday pic.twitter.com/AosRwtXfpx
— ANI (@ANI) February 21, 2026विज्ञापन
इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को माफ नहीं किया जाएगा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की एआई क्षमता को सलाम कर रही है और ऐसे में एआई समिट को बदनाम करने की कोशिश देश के खिलाफ है।
बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश के खिलाफ प्रदर्शन करने के स्तर तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि एआई समिट कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन था, और ऐसे कार्यक्रम के खिलाफ विरोध करना उचित नहीं है।
कांग्रेस देश की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती है
मनोज तिवारी ने यह भी दावा किया कि एआई समिट में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सभी ने भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे वैश्विक मंच पर विरोध प्रदर्शन करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।
आईवाईसी के चार सदस्य को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश
इस बीच, भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार सदस्य को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार हुए सदस्य की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है। सुरनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.