फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'BJP's arrogance and corruption are at their peak, only public anger will end this', Kejriwal roared in Gujara

Gujarat: 'भाजपा का अहंकार-भ्रष्टाचार चरम पर, जनता का गुस्सा ही इसका अंत करेगा', गुजरात में गरजे केजरीवाल

Wed, 23 Jul 2025 10:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 10:44 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2020-21 में किसानों को 16 फीसद, 2021-22 में 17 फीसद, 2022-23 में 16.50 फीसद नफा मिला और 2023-24 में 17 फीसद नफा मिला। लेकिन 2024-24 में किसानों को मात्र 9.50 फीसद मुनाफा मिला। पिछले 5 साल से किसानों को 16-18 फीसद मुनाफा मिल रहा है, इस साल 9.50 फीसद मुनाफा क्यों दिया जा रहा है? सारा पैसा कहां गया? 

विज्ञापन
'BJP's arrogance and corruption are at their peak, only public anger will end this', Kejriwal roared in Gujara
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात के किसानों और पशुपालकों के समर्थन मोडास में आयोजित महापंचायत में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगंवत मान शामिल हुए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा की सत्ता अहंकार-भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता का गुस्सा ही इस अहंकारी सत्ता का अंत करेगा। उन्होंने कहा कि अदाणी को ठेका दिलाने पीएम विदेश जाते हैं, लेकिन गुजरात में किसान बोनस मांगता है तो उस पर लाठियां बरसाते हैं। लाठीचार्ज में जान गवांने वाले पशुपालक के परिवार को अभी तक एक रुपये का मुआवजा नहीं मिला। यह सरकार अमीरों की सरकार है। गरीबों और किसानों को तो सिर्फ लाठियों की मार देती है। भाजपा को सत्ता का अहंकार हो गया है। किसान की शहादत से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


मोडासा में किसानों और पशुपालकों के समर्थन में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले साबर डेयरी में बहुत दर्दनाक और दुखद घटना हुई। जब पशुपालक अपना हक मांगने के लिए सरकार के पास प्रदर्शन करने पहुंचे तो भ्रष्टाचारी, निर्दयी और क्रूर सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े और एक गरीब पशुपालक भाई अशोक चौधरी हमें छोड़ कर चले गए। हर साल जून में पशुपालक किसान भाइयों को बोनस दिया जाता है। किसानों की मांग थी कि उनको उनका जायज हक दिया जाए। इस बार गुजरात सरकार ने जून में 9.5 फीसद मुनाफे की घोषणा की, लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं दिया है। जबकि हर साल जून के महीने में किसान पशुपालकों के खाते में पूरा पैसा आ जाता है। गरीब किसानों को बीज, खाद खरीदनी है, बच्चों की फीस देनी है, घर का गुजारा करना है। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2020-21 में किसानों को 16 फीसद, 2021-22 में 17 फीसद, 2022-23 में 16.50 फीसद नफा मिला और 2023-24 में 17 फीसद नफा मिला। लेकिन 2024-24 में किसानों को मात्र 9.50 फीसद मुनाफा मिला। पिछले 5 साल से किसानों को 16-18 फीसद मुनाफा मिल रहा है, इस साल 9.50 फीसद मुनाफा क्यों दिया जा रहा है? सारा पैसा कहां गया? 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग लोकतंत्र में रह रहे हैं। जनता चुनती है और सरकार बनती है। अगर पशुपालक किसान भाई अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे थे तो क्या सरकार को बैठ कर बातचीत नहीं करनी चाहिए थी? बिना बात किए इनको लाठीचार्ज, आंसू के गोले और गोली नहीं चलानी चाहिए थी। 30 साल की सरकार का इनको अहंकार हो गया है। इनको लगता है कि गुजरात की जनता कहां जाएगी? मैं डेयरी और गुजरात सरकार की तरफ से अशोक चौधरी के परिवार को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग करता हूं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस घटना के बाद से ही सरकार किसान भाइयों को दबाने, डराने और कुचलने की साजिश चल रही है। खासकर उत्तरी गुजरात में हर किसान पशुपालक का भी काम करता है। अगर पशुपालकों को उनका पूरा हक मिल जाए, तो हर किसान की गरीबी दूर हो सकती है। किसानों का सहकारी क्षेत्र का मतलब है कि किसान उसको चलाएंगे। लेकिन इसे किसान नहीं चला रहे हैं, बल्कि भाजपा ने पूरे सहकारी क्षेत्र के उपर कब्जा कर लिया है और अब लूटने का काम कर रहे हैं। पशुपालक को फैट के आधार पर पैसा दिया जाता है। फैट मापने वाली मशीन गड़बड़ है। फैट अगर 7.50 फीसद होता है तो मशीन सिर्फ 7 फीसद दिखाती है। ये लोग अरबों रुपए खा जाते हैं, चुनावी रैलियों में खर्च करते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1985 में गुजरात में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी। दो साल बाद 1987 में कांग्रेस को बहुत अहंकार हो गया, जितना आज भाजपा को अहंकार है। कांग्रेस की सरकार ने किसानों पर गोली चलाई, 10 किसान मारे गए। इसके बाद से आज तक गुजरात में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। अब भाजपा की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। किसान अशोक चौधरी की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले गुजरात में राहुल गांधी आए थे और कहा था कि एक शादी का घोड़ा होता है, एक रेस का घोड़ा होता है। कांग्रेस वाले सारे शादी के घोड़े हैं और आम आदमी पार्टी वाले सारे लंबी रेस के घोड़े हैं। आम आदमी पार्टी वाले शेर हैं। इन्होंने चैतर वसावा को जेल में डाल दिया। चैतर वसावा एक ईमानदार आदमी हैं। वह आदिवासियों के बहुत बड़े नेता हैं। चैतर वसावा को जेल में डाल देने से आम आदमी पार्टी के लोग नहीं डरेंगे। भाजपा ने मुझे भी एक साल जेल में रखा। इनको लगा कि हम लोग डर जाएंगे। हम भगत सिंह के चेले हैं। हमें 10 साल जेल में रखोगे तब भी नहीं डरने वाले नहीं हैं।


भगवंत मान ने कहा कि दुख की बात है कि 30 साल से गुजरात में कोई विपक्ष नहीं है। कांग्रेस विपक्ष नहीं है, वह तो भाजपा के साथ मिली हुई है। अगर कांग्रेस विपक्ष होती, तो वह किसान-पशुपालकों के साथ खड़ी होती और हमें दिल्ली और पंजाब से आने की जरूरत नहीं पड़ती। जनता भाजपा को वोट देने को तैयार नहीं है, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं था। अब गुजरात में आप ने एक पगडंडी बना दी है। आगामी चुनाव में गुजरात में आप की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed