फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's 12th bank scam: Congress' attack on Modi government, DSK group scam

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, डीएसके ग्रुप घोटाले को बताया भाजपा का 12वां बैंक घोटाला

Sun, 24 Jun 2018 05:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's 12th bank scam: Congress' attack on Modi government, DSK group scam

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शनिवार को फिर हमला बोला। कांग्रेस ने इसे 12वां बैंक घोटाला बताते हुए महाराष्ट्र के डीएसके ग्रुप की ओर से किए गए 5400 करोड़ के बैंक घोटाले में भाजपा नेताओं की संलिप्ता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि ग्रुप के मालिक डीएस कुलकर्णी को 2014 में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी में शामिल कराया था। हालांकि खेड़ा ने ये भी बताया कि हाल ही इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कुलकर्णी के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 
खेड़ा ने बताया कि डीएसके ग्रुप पर 27 सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों का करीब 1400 करोड़ का बकाया है। वहीं ग्रुप से करीब आठ हजार घर खरीदने वाले वरिष्ठ नागरिकों के साथ भी घोटाला किया गया है। ग्रुप को सुरक्षित और असुरक्षित तौर पर लोन दिया गया है बाजार में भी इनकी देनदारी है। इस मामले में भाजपा नेता किरीट सौमैया ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुलकर्णी के भाजपा के अलावा आरएसएस के पदाधिकारियों से भी संबंध हैं। मोदी सरकार में अब हुए 12 मामलों में करीब 63 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed