फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases second list of 83 candidates for Rajasthan Assembly elections UPDATE NEWS

Rajasthan: दूसरी सूची में वसुंधरा समर्थकों का दबदबा, पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत के दामाद को मिला टिकट

Sat, 21 Oct 2023 03:03 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 21 Oct 2023 03:03 PM IST
सार

टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के दामाद एवं वर्तमान में जयपुर के विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
BJP releases second list of 83 candidates for Rajasthan Assembly elections UPDATE NEWS
वसुंधरा राजे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही चुनाव मैदान में होगी। जबकि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। राठौड़ चूरू की बजाय तारानगर से मैदान में उतरेंगे। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन


टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के दामाद एवं वर्तमान में जयपुर के विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है। पहली सूची में भाजपा ने उनका टिकट काटकर राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया था। भाजपा ने इससे पहले 9 अक्टूबर को 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

विज्ञापन

वहीं उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है, वे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। नाथद्धारा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्गज नेता और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसुंधरा गुट के 11 विधायकों को टिकट भाजपा की इस लिस्ट में 83 नाम घोषित किए गए हैं जिनमें 10 महिला उम्मीदवार है। जबकि वसुंधरा गुट के एक दर्जन विधायकों को टिकट दिया है। इनमें मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, कोटा के छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, संगरिया से गुरदीप सिंह शाहपीणी, निंबाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, नौहर से अभिषेक मटोरिया, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, डग से कालूलाल मेघवाल, खानपुर से नरेंद्र नागर, मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया, नीमकाथाना से प्रेम सिंह बाजौर, बगरू से कैलाश चंद वर्मा शामिल हैं।

भाजपा ने झुंझुनू से भाजपा की सांसद रही संतोष अहलावत का टिकट 2019 के लोकसभा चुनाव में काट दिया गया था। तब उन्होंने कहा था कि बुरो दिए आए है तो क्या कभी अच्छे दिन दिन भी आएंगे। भाजपा ने दूसरी सूची में सूरजगढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की इस लिस्ट में 83 नाम घोषित किए गए हैं जिनमें 10 महिला उम्मीदवार है। 56 मौजूदा विधायक का टिकट दिया,7 विधायकों को नहीं मिला मौका भाजपा ने दूसरी सूची में 56 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इसके साथ ही इस सूची में 27 सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई थी।जबकि पार्टी ने 7 विधायकों का टिकट काट दिया है। इसमें सूरसागर से सूर्यकांता व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, नागौर से मोहन राम चौधरी, मकराना से रूपाराम और बड़ी सादड़ी से ललित कुमार ओस्तवाल शामिल हैं।
दूसरी लिस्ट में पार्टी ने भाजपा ने कई पूर्व मंत्रियों को फिर से टिकट दिया है। इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, काीचरण सर्राफ, राजेंद्र राठौड़ सहित कई पूर्व मंत्री शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed