फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases list of 99 candidates for Maharashtra, Fadnavis gets ticket from Nagpur South West

Maharashtra: BJP ने महाराष्ट्र के लिए जारी की 99 उम्मीदवारों की सूची, फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से टिकट

Sun, 20 Oct 2024 03:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 20 Oct 2024 03:36 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यहां पर एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 

विज्ञापन
BJP releases list of 99 candidates for Maharashtra, Fadnavis gets ticket from Nagpur South West
महाराष्ट्र में भाजपा की पहली सूची जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा ने मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से, आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा को मालाबार हिल से टिकट दिया है। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

 

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी को भोकर से टिकट

 भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को पार्टी ने नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। 

विज्ञापन



आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से टिकट
भाजपा ने मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से टिकट दिया है। आशीष शेलार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी लड़ेंगे चुनाव
भाजपा ने पाटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को कोथरुड सीट से टिकट दिया है। वे मौजूदा महाराष्ट्र सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। 





विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर कोलाबा से प्रत्याशी
भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल सुरेश नार्वेकर को कोलाबा से प्रत्याशी बनाया है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना विधायकों की अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करने का जिम्मा सौंपा था। 




पूर्व सीएम के बेटे को टिकट
भाजपा ने कंकावली सीट से पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नीतेश नारायण राणे को टिकट दिया है। 





महाराष्ट्र में एक चरण में होंगे चुनाव
महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है। 

भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित) के बीच गठबंधन
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है। इसमें भाजपा के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 158 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बंटवारें के तहत 70 सीटें मिल सकती हैं और अजित पवार की एनसीपी को 50 सीटें देने की पेशकश की गई है। इसे लेकर अभी महायुति गठबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed