{"_id":"671cd9c9892e1bbebc0a0d42","slug":"bjp-releases-its-second-list-of-22-candidates-for-the-maharashtra-assembly-elections-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान
Sat, 26 Oct 2024 05:30 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:30 PM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों की तरफ से अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में अब भाजपा ने राज्य में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें कुल 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
बीजेपी केंद्रीय समिति की बैठक
- फोटो : X/@bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें कुल 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किया गया था। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 121 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा की दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार का नाम शामिल हैं।
छह मौजूदा विधायकों को मिला टिकट, दो किए गए बाहर
भाजपा की दूसरी सूची में वाशिम और गढ़चिरौली के मौजूदा विधायकों को बदल दिया गया है। जबकि अकोट, नासिक सेंट्रल, पेन, खड़कवासला, पुणे कैंटोनमेंट और उल्हासनगर के विधायकों को बरकरार रखा। दूसरी सूची में विधान परिषद के दो सदस्य भी शामिल हैं, इसमें गोपीचंद पडलकर को जाट से और रमेश कराड को लातूर ग्रामीण से मैदान में उतारा गया, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के धीरज देशमुख से होगा।
भाजपा की दूसरी सूची के किनके नाम?
भाजपा ने धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से राम भदाणे, मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, अकोट से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले, अकोला पश्चिम विजय कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम श्याम रामचरणजी खोडे, मेलघाट से केवलराम तुलसीराम काले गढ़चिरौली से मिलींद रामजी नरोटे, राजुरा से देवराव विठोबा भोंगले, ब्रह्मपुरी से कृष्णलाल बाजीराव सहारे, वरोरा से करण संजय देवतले और नासिक मध्य सीट से देवयानी सुहास फरांदे को उम्मीदवार बनाया गया है।
यहां देखें भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची:-
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी द्वितीय सूची में निम्नलिखित नामों पर स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/NfzTbs09Vo
विज्ञापन विज्ञापन— BJP (@BJP4India) October 26, 2024
भाजपा की दूसरी सूची के किनके नाम?
भाजपा ने धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से राम भदाणे, मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, अकोट से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले, अकोला पश्चिम विजय कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम श्याम रामचरणजी खोडे, मेलघाट से केवलराम तुलसीराम काले गढ़चिरौली से मिलींद रामजी नरोटे, राजुरा से देवराव विठोबा भोंगले, ब्रह्मपुरी से कृष्णलाल बाजीराव सहारे, वरोरा से करण संजय देवतले और नासिक मध्य सीट से देवयानी सुहास फरांदे को उम्मीदवार बनाया गया है।
यहां देखें भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची:-
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन