फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP released Fourth list for Odisha Assembly elections eight candidates including four turncoats

BJP: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी, चार दलबदलुओं सहित आठ उम्मीदवारों की घोषणा

Sat, 27 Apr 2024 08:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2024 08:23 PM IST
सार

खास बात यह है कि भाजपा की सूची में चार नाम उन नेताओं के हैं, जो पहले तो सत्तारूढ़ दल बीजद में थे लेकिन अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

विज्ञापन
BJP released Fourth list for Odisha Assembly elections eight candidates including four turncoats
भाजपा महासचिव अरुण सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। चौथी सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम हैं। खास बात यह है कि भाजपा की सूची में चार नाम उन नेताओं के हैं, जो पहले तो सत्तारूढ़ दल बीजद में थे लेकिन अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं। गौरतलब है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं, जिसके लिए भाजपा, बीजद और कांग्रेस सहित अन्य दल मेहनत कर रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा की सूची में शामिल दलबदुलओं के नाम 

  1. सीमारानी नायक (हिंडोल)
  2. अरिंदम रॉय (सालीपुर)
  3. गीतांजलि सेठी (केंद्रपाड़ा)
  4. प्रशांत जगदेव (खुर्दा)

भाजपा की चौथी सूची में इन नेताओं के नाम

  1. फकीर मोहन नाइक (तेलकोई)
  2. सीमारानी नायक (हिंडोल)
  3. मुरली मनोहर शर्मा (चंपुआ)
  4. अरिंदम रॉय (सालीपुर) 
  5. रबींद्र एंडिया (बस्ता)
  6. गीतांजलि सेठी (केंद्रपाड़ा)
  7. बनिकालन मोहंती (बासुदेवपुर)
  8. प्रशांत जगदेव (खुर्दा)

बता दें, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 140 उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं, बीजद 141 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 138 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के सियासी समीकरण क्या है?
राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव होंगे। ओडिशा में फिलहाल बीजू जनता दल की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है। राज्य की विधानसभा 146 सदस्यीय है। 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजद ने सबसे ज्यादा 112 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके बाद भाजपा को 23 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस के नौ तो सीपीएम के एक विधायक जीते थे। इसके अलावा एक निर्दलीय भी जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed