फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP rejects undecisiveness and strengthens the Northeast

अंदेशे खारिज कर भाजपा पूर्वोत्तर में और मजबूत 

Sun, 26 May 2019 05:35 AM IST
Avdhesh Kumar रीता तिवारी, गुवाहाटी
रीता तिवारी, गुवाहाटी Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 26 May 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
BJP rejects undecisiveness and strengthens the Northeast
भाजपा - फोटो : amar ujala
पूर्वोत्तर में भी लोकसभा चुनावों के नतीजों ने तमाम पूर्वानुमान फेल कर दिए हैं। इलाके के आठ राज्यों की 25 में से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 18 सीटें मिली हैं। वर्ष 2014 में 14 सीटें थीं। इस बार नागरिकता (संशोधन) विधेयक के मुद्दे पर इलाके में बड़े पैमाने पर होने वाली हिंसा और विरोध की वजह से भाजपा की सीटें घटने का अंदेशा था। इसके उलट उसकी सीटें बढ़ गई हैं। खासकर इलाके के सबसे बड़े राज्य असम में चुनावी नतीजों से भाजपा और उसके सहयोगी दलों-असम गण परिषद (अगप) और बोडो पीपुल्स प्रंट (बीपीएप) के बीच समीकरण भी बदलने का अंदेशा है।
विज्ञापन


असम की 14 सीटों में से भाजपा ने वर्ष 2014 में सात सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार दस सीटों पर चुनाव लड़कर नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। उसने तीन सीटें अगप और एक सीट बीपीएफ के लिए छोड़ी थी, लेकिन उनका खाता तक नहीं खुल सका है। राज्य में चार सीटें कांग्रेस को मिली हैं और एक सीट इत्र कारोबारी बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) को। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन की वजह से अब अगले महीने राज्य की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में अगप की दावेदारी लगभग खत्म हो गई है। यूं तो भाजपा पहले से ही इन दोनों सीटों पर खुद लड़ने का इरादा बना रही थी। लेकिन अगप के तीनों सीटों पर जीत की स्थिति में पहले से हुए समझौते के मुताबिक एक सीट उसे देनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। मिजोरम में इकलौती सीट उसके सहयोगी एमएनएफ ने जीती है और नगालैंड में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि लोकसभा चुनावों से पहले नागरिकता विधेयक के विरोध को देखते हुए भाजपा की सीटें घटने का अनुमान लगाया जा रहा था। 


राजनीतिक विश्लेषक धीरेन डेका कहते हैं कि नागरिकता विधेयक के विरोध के बावजूद पश्चिम बंगाल की तर्ज पर पूर्वोत्तर में भी भाजपा के पक्ष में वोटरों का जबरदस्त ध्रुवीकरण हुआ है। उनका कहना है कि अब अपने इस प्रदर्शन के दम पर भाजपा इलाके के सहयोगी दलों को काबू में रख सकती है। इसका असर असम में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ना लाजिमी है और उस समय पार्टी के और मजबूत होकर उभरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed