{"_id":"58bc9e364f1c1b6001e7efbf","slug":"bjp-reaches-out-to-election-commission-against-up-chief-minister-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के ‘रिश्वत’ वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश के ‘रिश्वत’ वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Mon, 06 Mar 2017 04:54 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘रिश्वत’ वाले बयान के खिलाफ भाजपा ने रविवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। कथित तौर पर सीएम ने एक चुनावी सभा में मतदाताओं से कहा था कि वे अन्य पार्टियों से पैसे ले लें, लेकिन वोट समाजवादी पार्टी को दें।
यूपी भाजपा के प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अखिलेश की शिकायत की है। पत्र में अखिलेश यादव पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इससे पहले रविवार को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा कम करने के लिए अखिलेश यादव की जमकर आलोचना की। पार्टी ने कहा कि अन्य पार्टियों से पैसे लेने और सपा को वोट देने जैसा ओछा बयान देकर अपने पद की गरिमा कम की है।

कई नेता दे चुके हैं ऐसे बयान
akhilesh yadav
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यदाव ने मतदाताओं से कहा था कि वे अन्य पार्टियों से पैसे स्वीकार कर लें, लेकिन वोट साइकिल निशान पर दें। अखिलेश ने कहा था, ‘मैंने सुना है कि मतदाताओं को पैसे दिए जा रहे हैं। आप सभी को मेरा सुझाव है कि पैसे अपने पास रखिए और वोट साइकिल पर दें।’
मिश्रा ने अखिलेश यादव के एक अन्य बयान का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम ने लखनऊ में मीडिया के लोगों से कहा था कि पत्रकार मित्रों चुनाव में आप हमरा सहयोग करिए बाद में हम आपको पुरस्कृत करेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश की ओर से दिए गए बयान से साफ है कि वे अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं और इसीलिए लेनदेन की बात करने लगे हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर परिकर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस तरह के बयान दे चुके हैं।