शीतकालीन सत्र: विपक्ष के प्रदर्शन से परेशान सत्तापक्ष के सांसद सड़क पर उतरे, संसद में गतिरोध पैदा करने का लगाया आरोप
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष में रार बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, 12 सांसदों के निलंबर का विरोध कर रहे विपक्ष के विरोध में शुक्रवार को भाजपा सांसद भी उतर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष में रार बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, 12 सांसदों के निलंबन का विरोध कर रहे विपक्ष के विरोध में अब शुक्रवार को भाजपा सांसद भी उतर आए हैं। गांधी प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए भाजपा सांसद विपक्ष के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। सांसदों का कहना है कि विपक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं कर रहा है और सदन में उसका व्यवहार ठीक नहीं है। इस दौरान भाजपा सांसदों के हाथ में कई तख्तियां भी दिखाई दीं, जिसमें मानसून सत्र के दौरान सदन में हुई मारपीट की फोटो दिखाई दे रहे हैं। सत्तापक्ष के सांसद विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। सत्तापक्ष के सांसदों का आरोप है कि विपक्ष के सांसद सदन की कार्रवाई में गतिरोध उतपन्न कर रहे हैं।
मानसून सत्र के दौरान हुआ था हंगामा
मानसून सत्र के दौरान संसद में हुए हंगामें और मारपीट के कारण शीतकालीन सत्र की शुरुआत में ही 12 सांसदों पर कार्रवाई की गई थी। इसमें कांग्रेस के छह, टीएमसी व शिवसेना के दो-दो, सीपीआई और सीपीएम के एक-एक शामिल हैं। विपक्षी पार्टियां इस निलंबन का विरोध भी कर रही हैं।
विपक्ष की मांग हो चुकी है खारिज
12 सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे विपक्षी दलों की मांग खारिज हो चुकी है। सभापति वैंकेया नायडू ने विपक्ष की मांग को दरकिनार करते हुए कहा था कि मानसून सत्र के दौरान ससंद में जो आचरण पेश किया था, वह अमर्यादित था। इसलिए सांसदों का निलंबन वापस लेने का सवाल ही नहीं है।