फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Rajya Sabha Election Candidate List UP Bihar Chhattisgarh Haryana Karnataka uttarakhand West Bengal

Rajya Sabha Elections: यूपी-बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और प. बंगाल के BJP उम्मीदवारों की सूची जारी, यहां देखिए

Sun, 11 Feb 2024 07:56 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 11 Feb 2024 07:56 PM IST
सार

Rajya Sabha Elections: यूपी-बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कुल सात राज्यों के BJP उम्मीदवारों की सूची जारी हो गई है। भाजपा ने बिहार से डॉ भीम सिंह और डॉ धर्मशीला गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने किस राज्य में किन प्रत्याशियों पर दांव लगाया है, यहां देखिए 14 उम्मीदवारों की पूरी सूची

विज्ञापन
BJP Rajya Sabha Election Candidate List UP Bihar Chhattisgarh Haryana Karnataka uttarakhand West Bengal
राज्यसभा चुनाव के लिए 14 भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी - फोटो : sansad tv youtube

विस्तार

Rajya Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) की खाली सीटों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के मुताबिक बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अपने भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर चुनाव, भाजपा ने दो महिलाओं पर दांव लगाया
देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जाने वाला सूबा- उत्तर प्रदेश है। इस राज्य की सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को तरजीह दी गई है। यूपी की राज्यसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का फैसला करते हुए भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया। भाजपा उम्मीदवारों की सूची को सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम- महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन कानून से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


बिहार और छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को मौका
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बिहार से डॉ धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 14 उम्मीदवारों की इस सूची में छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड, कर्नाटक और हरियाणा से कौन बने प्रत्याशी
हरियाणा की राज्यसभा सीट से सुभाष बराला, जबकि कर्नाटक की सीट से नारायणा कृष्णासा भांडगे भाजपा प्रत्याशी होंगे। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने सामिक भट्टाचार्य को मौका दिया है।

सबसे अधिक प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने पांच पुरुष उम्मीदवार जबकि दो महिला नेत्रियों पर भरोसा जताया है। कभी केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे आरपीएन सिंह ने लगभग दो साल पहले भाजपा का दामन थामा था। इस बार पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। डॉ सुधांशु त्रिवेदी एक बार फिर से किस्मत आजमाएंगे। सुधांशु वर्तमान में भी उच्च सदन के सदस्य हैं।

दो महिला नेताओं को भी मौका मिला; डॉ संगीता बलवंत भी प्रत्याशी बनीं
राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा ने चौधरी तेजवीर सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अमरपाल मौर्य और नवीन जैन को भी प्रत्याशी बनाया गया है। महिला नेताओं में भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत को प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट में मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुकीं डॉ संगीता को अब संसद के उच्च सदन में भाजपा की बुलंद आवाज बनने का  सुनहरा मौका मिल रहा है।

केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी के बाद जारी भाजपा उम्मीदवारों की पूरी सूची, नीचे देखिए

Image
Image

बिहार से किन दो नेताओं को मौका मिला

BJP Rajya Sabha Election Candidate List UP Bihar Chhattisgarh Haryana Karnataka uttarakhand West Bengal
बिहार से उम्मीदवार बने डॉ भीम सिंह और डॉ धर्मशीला गुप्ता (फोटो साभार- विधान परिषद व ECL वेबसाइट) - फोटो : बिहार विधान परिषद और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ECL) की वेबसाइट
डॉ भीम सिंह का जन्म नवंबर, 1962 में गया जिले के बेदौली गांव में हुआ। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले भीम सिंह फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। इन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन और कानून की डिग्री (एलएलबी) हासिल करने के अलावा डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि भी हासिल की। भाजपा की सहयोगी पार्टी- जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निर्वाचित नेता डॉ भीम अब संसद में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। साल 2006 से 2009 तक डॉ भीम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से विधान परिषद सदस्य रहे। अगस्त, 2009 के बाद से ये जदयू का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञान की पढ़ाई के बाद अब संसद तक यात्रा का मौका
डॉ धर्मशीला गुप्ता का जन्म 1969 में बिहार के दरभंगा जिले में हुआ। विज्ञान विषय से स्नातक (बीएससी) की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने वनस्पति विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन (स्नातकोत्तर) की डिग्री हासिल की। बिहार महिला कॉलेज, दरभंगा में व्याख्याता रह चुकीं डॉ धर्मशीला समाजिक रूप से काफी सक्रिय रहती हैं। नवंबर, 2021 में इन्हें ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

यूपी से राज्यसभा की दो भाजपा महिला प्रत्याशियों को जानिए

BJP Rajya Sabha Election Candidate List UP Bihar Chhattisgarh Haryana Karnataka uttarakhand West Bengal
उत्तर प्रदेश में मंत्री रहीं संगीता बलवंत और चंदौली की तेजतर्रार नेता साधना सिंह राज्यसभा प्रत्याशी - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश में चंदौली की मुगलसराय विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहीं साधना सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समर्थक उत्साहित हैं। मायावती पर विवादित बयान देने वाली साधना सिंह कई कारणों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनती हैं। 2017 में पहली बार भाजपा की टिकट पर विधायक बनीं। 1993 जिले में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा साधना सिंह चंदौली जिले की महिला प्रकोष्ठ और व्यापार मंडल के अध्यक्ष का पद संभाल चुकी हैं। 

गाजीपुर से निर्वाचित नेता को भी राज्यसभा पहुंचने का अवसर
45 वर्षीय डॉ. संगीता बलवंत का पूरा नाम संगीता बलवंत बिंद है। गाजीपुर में जन्मीं डॉ संगीता के पास शैक्षिक उपाधियों की भरमार है। इनके पास डॉक्टरेट की डिग्री भी है। पिता रामसूरत बिंद रिटायर्ड पोस्टमैन थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में गाजीपुर जिले की पहली भाजपा विधायक होने का गौरव रखने वाली डॉ संगीता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। पीजी कॉलेज, गाजीपुर में छात्रसंघ की उपाध्यक्ष रह चुकीं डॉ संगीता पिछड़ी जाति से आती हैं। पूर्वांचल में बिंद जाति के मतदाताओं की बड़ी संख्या है। इनकी पहचान जमीन से जुड़े नेताओं के तौर पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed