फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP raises corruption charges against Gandhi family after Rahul attacks govt over Adani issue

BJP vs Congress: 'नेशनल हेराल्ड मामले पर वे चुप क्यों? कांग्रेस के DNA में भ्रष्टाचार'; राहुल पर BJP का हमला

Wed, 18 Oct 2023 05:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 18 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कान्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। वह (राहुल गांधी) नेशनल हेराल्ड घोटाले और रॉबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार पर नहीं बोलेंगे।

विज्ञापन
BJP raises corruption charges against Gandhi family after Rahul attacks govt over Adani issue
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर किया पलटवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अदाणी समूह और मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'अदाणी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों में वृद्धि' पर एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर तंज कसा। इसके बाद, भाजपा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, भ्रष्टाचार तो खुद कांग्रेस के डीएनए में है। भाटिया ने सवाल किया कि वे नेशनल हेराल्ड मामले में चुप क्यों हैं। भाटिया ने कहा, कांग्रेस परिवार दुनिया में सबसे भ्रष्ट है।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कान्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। वह (राहुल गांधी) नेशनल हेराल्ड घोटाले और रॉबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार पर नहीं बोलेंगे। भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है। जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहां कांग्रेस की हार निश्चित है। भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को जनता का पैसा लूटने की पुरानी आदत है। सभी पांच राज्यों में जीत दर्ज कर भाजपा उसकी इस आदत पर अंकुश लगाएगी।
विज्ञापन


फलस्तीन पर कांग्रेस के रुख की भी आलोचना की
भाटिया ने फलस्तीन को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी निशाना साधा। भाटिया ने कहा, जबकि विदेश नीति भारत सरकार का क्षेत्र है, कुछ विपक्षी दल सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति में रुचि रखते हैं और एक आतंकवादी संगठन की निंदा नहीं कर सकते। कुछ सांसद खुद को देश से ऊपर मानते हैं और देश के हितों को नजरअंदाज कर बयान देते हैं। कई विपक्षी नेताओं ने हाल ही में फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता की अभिव्यक्ति में फलस्तीनी दूत से मुलाकात की और गाजा पर ‘अंधाधुंध बमबारी’ के लिए इस्राइल की आलोचना भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कर्नाटक के मंत्री शिवानंद पाटिल पर नोटों की बौछार का भी मुद्दा उठाया
इस दौरान गौरव भाटिया ने कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवानंद पाटिल पर चुनावी राज्य तेलंगाना में नोटों की बौछार किए जाने का मुद्दा उठाया। भाटिया ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार की काली कमाई से लोकतंत्र और चुनावों को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पाटिल ने स्वीकार किया है कि वायरल वीडियो में वह ही थे लेकिन कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाटिया ने कहा, उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि ऐसे ‘भ्रष्ट’ मंत्री का पद पर बने रहना लोकतंत्र के लिए खतरा है।


राहुल ने क्या कहा था?
इससे पहले, बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अदाणी समूह पर बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'अदाणी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों में वृद्धि' पर एक मीडिया रिपोर्ट दिखाई। राहुल ने कहा, "अदाणी जी जो चाहते हैं उन्हें मिल जाता है। सब जानते हैं कि अदाणी समूह ने भ्रष्टाचार किया है। अदाणी ने 32000 हजार करोड़ का घोटाला किया। अदाणी समूह को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। महंगी बिजली के पीछे अदाणी समूह का हाथ है। सवाल उठने पर भी जांच नहीं की जा रही है। ऐसी क्या बात है कि जांच नहीं हो रही है।" राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी समूह ने कोयले के आयात में गड़बड़ी की और 12000 करोड़ रुपये का गबन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed