फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP questions: Why did CM Channi inform Priyanka about PM Modis security? Gandhi family should answer

भाजपा के सवाल: सीएम चन्नी ने प्रियंका को क्यों दी पीएम मोदी की सुरक्षा की जानकारी? गांधी परिवार दे जवाब

Sun, 09 Jan 2022 02:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 09 Jan 2022 02:54 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि गांधी परिवार इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से सामने रखेगा। 

विज्ञापन
BJP questions: Why did CM Channi inform Priyanka about PM Modis security? Gandhi family should answer
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : Twitter@Bjp live

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। भाजपा ने रविवार को नया सवाल खड़ा किया। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम लिए बगैर कांग्रेस से पूछा, 'आखिर एक मौजूदा सीएम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम की सुरक्षा की जानकारी क्यों दी? प्रियंका के पास कौनसा संवैधानिक पद है? उन्हें पीएम सुरक्षा को लेकर लूप में क्यों लिया गया? 

विज्ञापन

पात्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस व गांधी परिवार को कठघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि प्रियंका कौन होती हैं, पीएम की सुरक्षा की जानकारी रखने वालीं? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि गांधी परिवार इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से सामने रखेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चन्नी ने कहा था, 'पंजाब में पीएम को कोई खतरा नहीं था। वे पूरी तरह सुरक्षित थे। चन्नी ने कहा, इस संबंध में मैंने प्रियंका गांधी जी से बात की है और उन्हें सारे मामले से अवगत कराया है।' चन्नी के इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस व सीएम को निशाने पर लिया है। पात्रा ने सीएम चन्नी पर तंज कसते हुए कहा, 'चन्नी साहिब थोड़ा ईमानदार हो जाइये, आपने प्रियंका गांधी को अवश्य यह बात कही होगी कि काम हो गया सी... जो बोला था, वो हो गया!' यानी आपने जो कहा वह काम हो गया।' 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने चन्नी पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह दुर्भाग्य की बात है कि चन्नी ने इस संबंध में प्रियंका गांधी को सारी बातें बताईं। इसके साथ ही पात्रा ने सवाल किया कि आखिर किस अधिकार के तहत प्रियंका गांधी को पीएम की सुरक्षा की जानकारी दी गई। एक मौजूदा सीएम ने पीएम की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी को किस आधार पर सूचनाएं दीं? सीएम ने ऐसा क्यों किया? क्या प्रियंका गांधी किसी संवैधानिक पद पर हैं जो उन्हें जानकारी दी गई?  प्रियंका गांधी कौन हैं जिन्हें एक मुख्यमंत्री ने सूचित किया? 

चन्नी का तंज : पीएम के लिए महामृत्युंजय करा देता हूं
उधर, पंजाब के सीएम चन्नी ने भाजपा पर तंज किया है। उन्होंने एक चैनल से चर्चा में कहा, 'मैं पीएम के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करा देता हूं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। पंजाब को बदनाम करने वालों को पीछे मुड़ना पड़ा है।' 
पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव
पंजाब में चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को चुनाव कराने का फैसला किया है, जबकि मतगणना 10 मार्च को कराई जाएगी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed