फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP questions Sonia, Rahul over charges against Vadra; Cong says hold any probe

भगोड़े भंडारी से वाड्रा कनेक्शन पर बीजेपी ने उठाए सवाल,पूछा- चुप क्यों हैं सोनिया-राहुल

Wed, 18 Oct 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 18 Oct 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
BJP questions Sonia, Rahul over charges against Vadra; Cong says hold any probe
भाजपा ने हथियारों के सौदागर और भगौड़े संजय भंडारी से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के मदद लेने के मामले में सफाई मांगी है।
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वाड्रा ने एयर टिकट लेने और लंदन स्थित अपने फ्लैट का सौंदर्यीकरण कराने के लिए भंडारी से मदद मांगी थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अपने बहन के पति से जुड़े आरोपों पर चुप्पी तोड़ने की चुनौती दी है।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस खुलासे के बाद वाड्रा और भंडारी का सीधा संबंध साबित हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भंडारी की ट्रेवल एजेंसी से वाड्रा ने दो एयर टिकट लिए और अपने लंदन स्थित आवास का सौंदर्यीकरण कराने में मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग भंडारी के आवास पर छापा मार चुकी है और इस क्रम में उसकी 20 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की गई है। अदालत से भगौड़ा घोषित भंडारी का पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है।

सीतारमण ने कहा कि इस रिपोर्ट से साफ हो गया है कि भगोड़े भंडारी से गांधी परिवार के करीबी रिश्ते अब साबित हो चुके हैं।

यही कारण है कि इस आशय की रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस चुप बैठ गई है। उन्होंने कहा कि आरोपों पर सोनिया और राहुल को तत्काल सफाई देनी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि आखिर पूरा मामला क्या है?


कोई भी जांच करा ले सरकार: कांग्रेस 
 राबर्ट वाड्रा मामले में भाजपा के हमले के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाड्रा पर लगे आरोपों की किसी भी एजेंसी से जांच करा सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वाड्रा पिछले 41 महीने से राजनीतिक साजिश के शिकार हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘जहां तक वाड्रा के खिलाफ आरोपों का सवाल है तो हम इतना ही कहना चाहेंगे कि मोदीजी पिछले 41 महीनों से सत्ता में हैं। हरियाणा और राजस्थान में भी भाजपा की सरकार है।

लिहाजा आप चाहें तो किसी भी तरीके से जांच करा सकते हैं और किसी भी गड़बड़ी के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed