फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp-president-nitin-nabin-up-visit-mission-2027-election-preparations

संगठन-सरकार के कील-कांटे दुरस्त करेंगे नवीन: UP की दो दिवसीय यात्रा आज से, लेंगे चुनाव तैयारियों का जायजा

Sat, 04 Jul 2026 05:07 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 04 Jul 2026 05:07 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य फोकस संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा करना होगा। कार्यक्रम के दौरान वह जिला अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

विज्ञापन
bjp-president-nitin-nabin-up-visit-mission-2027-election-preparations
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश की अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा के दौरान नितिन नवीन न सिर्फ संगठन और सरकार के कील कांटे दुरुस्त करेंगे, बल्कि मिशन 2027 की तैयारियों का जमीनी स्तर पर भी जायजा लेंगे। शनिवार से शुरू हो रही इस यात्रा में नितिन की योजना आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को धार देने की है। इस क्रम में नितिन जिला अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, प्रदेश के अधिकारियों सहित राज्य के कोर ग्रुप में शामिल नेताओं से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हाल ही में अपनी नई कार्यकारिणी गठित की है और राज्य में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा अपने चरम पर है। नितिन की यूपी दौरे की शुरुआत एयर पोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक रोड शो के जरिये होगी। इस दौरान 50 से अधिक जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा। स्वागत करने वालों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन


चुनाव से पहले बैठकों का दौर
प्रदेश दफ्तर पहुंचते ही नितिन नई कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना है। इस क्रम में नितिन सहयोगी दलों, संघ के वैचारिक संगठनों के साथ भी संवाद करेंगे। इस दौरे में नवीन राज्य के सभी 98 संगठनात्मक जिला के अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इस बैठक में बूथ स्तर पर की गई तैयारियों का जायजा लेने के साथ फीड बैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अध्यक्ष नवीन तीन-चार बूथों को मिला कर गठित किए गए अवध क्षेत्र के करीब 6.5 हजार शक्ति केंद्र के प्रभारियों से सीधा संवाद करेंगे। इस बैठक में बूथवार बनाई गई रणनीति और तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा नितिन की योजना संघ के अनुषांगिक संगठनों और सहयोगी दलों के साथ भी बैठक करने की है।


अंतिम दिन की बैठक अहम
दौरे के अंत में रविवार का दिन अहम होगा। इस दिन नितिन राज्य कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संगठन महासचिव बीएल संतोष, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में नितिन मैराथन बैठकों से हासिल फीडबैक के आधार पर कोर ग्रुप के नेताओं को दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed