{"_id":"60e775658ebc3ef9ff101e7b","slug":"bjp-president-j-p-nadda-told-the-priorities-of-the-party-to-new-ministers-advised-them-to-work-carefully","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा की क्लास: नए मंत्रियों को पार्टी की प्राथमिकताएं बताईं, ध्यान से काम करने की दी नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नड्डा की क्लास: नए मंत्रियों को पार्टी की प्राथमिकताएं बताईं, ध्यान से काम करने की दी नसीहत
Fri, 09 Jul 2021 03:30 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 09 Jul 2021 03:30 AM IST
सार
- मंत्रियों को किसी तरह का जश्न नहीं मनाने की सख्त हिदायत भी दी
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोदी मंत्रिपरिषद विस्तार और फेरबदल के अगले ही दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर चुने गए नए मंत्रियों के साथ बैठक बुलाकर पार्टी की प्राथमिकताएं बताईं। नड्डा ने मंत्रियों को जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ-साथ पार्टी की अपेक्षाओं से भी अवगत कराया और काम पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। महासचिव बीएल संतोष समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में नड्डा ने नए मंत्रियों से कहा, भाजपा के गठन का उद्देश्य महज सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि जनसेवा के जरिये नए भारत का निर्माण करना है। ऐसे में मंत्रियों की यह जवाबदेही है कि वह अपने अपने मंत्रालयों में जनता के जीवन को आसान बनाने, उनके जीवन में खुशहाली लाने वाली योजनाओं के निर्माण का खाका खींचें।
विज्ञापन
मंत्रियों को सांसदों को समय देने और उनके सुझावों पर गौर करने की हिदायत दी गई। मंत्रियों को किसी प्रकार का जश्न न मनाने की भी सख्त हिदायद दी गई। बैठक में श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, अन्नपूर्णा देवी, विश्वेश्वर टुडु, निशिथ प्रमाणिक समेत करीब डेढ़ दर्जन मंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन
पार्टी भी करेगी कामकाज की समीक्षा
विस्तार और फेरबदल के बाद अब मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा सरकार ही नहीं बल्कि पार्टी के स्तर पर भी होगी। पार्टी हर छह महीने बाद अलग-अलग मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को फीडबैक देगी। गौरतलब है कि हाल ही में खुद पीएम मोदी ने विस्तार से ठीक पहले नौ बैठकों के जरिये सभी मंत्रालयों के प्रदर्शन और कामकाज की समीक्षा की थी। इसी आधार पर एक दर्जन मंत्रियों की टीम मोदी से छुुट्टी की गई।