{"_id":"5c1acebcbdec2256ac5022f7","slug":"bjp-president-amit-shah-will-solve-the-problem-of-the-social-justice-committee-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सुलझाएंगे यूपी के सामाजिक न्याय कमेटी की गुत्थी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सुलझाएंगे यूपी के सामाजिक न्याय कमेटी की गुत्थी
Thu, 20 Dec 2018 04:35 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 20 Dec 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जातियों का अलग-अलग जातियों में बंटवारा मामले में आई सामाजिक न्याय रिपोर्ट को ले कर भाजपा जल्दबाजी में नहीं है। दरअसल समिति की यादव और कुर्मी बिरादरी को राजनीतिक रसूख वाला बताते हुए 27 फीसदी आरक्षण में से महज 7 फीसदी आरक्षण देने की सिफरिश ने पार्टी नेतृत्व को उलझन में डाल दिया है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस रिपोर्ट को लागू करने से पहले राज्य विधानसभा का सत्र पूरा हो जाने के बाद व्यापक विमर्श की योजना बनाई है।
विज्ञापन
दरअसल भाजपा भी चाहती है कि यूपी में पुराना प्रदर्शन दुहराने के लिए इस रिपोर्ट को मास्टर स्ट्रोक के तौर पर आजमाया जाए। पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने तो रिपोर्ट लागू न होने पर आंदोलन की चेतावनी है। मगर पार्टी को डर है कि इस रिपोर्ट की सिफारिशों को अक्षरश: मान लिया गया तो राज्य की 34 और लोकसभा की 8 सीटों पर सीधा प्रभव रखने वाली कुर्मी बिरादरी नाराज हो जाएगी। बीते लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इस बिरादरी ने भाजपा और उसकी सहयोगी अपना दल को वोट दिया था। सपा इसी बिरादरी का प्रदेश अध्यक्ष और बेनी प्रसाद वर्मा की घर वापसी करा कर इस बिरादरी पर पहले ही डोरे डाल रही है।
विज्ञापन
इस मामले में अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल और भाजपा के इसी बिरादारी के केंद्रीय मंत्री ने रिपोर्ट में कई खामियां गिना कर अपना विरोध जताया। पटेल का कहना था कि अपना दल ने कभी पिछड़ों केआरक्षण का विरोध नहीं किया। मगर सवाल है कि बिना जातीय जनगणना और हवाई आंकड़ों के प्रस्तावित बंटवारे के तरीके पर हमारा विरोध है।
विज्ञापन
जातिगत जनगणना कीजिये और जातियों को आबादी के अनुपात में आरक्षण दे दीजिये, हम इसका विरोध नहीं करेंगे। उक्त केंद्रीय मंत्री का कहना था कि इस रिपोर्ट पर फिलहाल पार्टी स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी अध्यक्ष शाह सत्र के बाद पार्टी की राज्य इकाई, राज्य सरकार और सहयोगी दलों के साथ व्यापक विमर्श केबाद ही रोडमैप तैयार करेंगे।