फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp president amit shah said I cannot reveal discussions with Karnataka Wadiyar royal family

कर्नाटक: शाही परिवार से मुलाकात पर अमित शाह ने साधी चुप्पी, सस्पेंस बरकरार

Sat, 31 Mar 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 31 Mar 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
Bjp president amit shah said I cannot reveal discussions with Karnataka Wadiyar royal family

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मैसूर के पूर्व वाडियार शाही परिवार से हुई मुलाकात पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। शाह ने शुक्रवार को शाही परिवार से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


मैसूर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा 'शाही परिवार से मेरी मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट मात्र थी। इस दौरान हमारे बीच क्या बातचीत हुई मैं इसका खुलासा नहीं कर सकता।'
विज्ञापन


मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि 'यदुवीर कृष्णा दत्ता चमाराजा वाडियार, राजमाता प्रमोदा देवी वाडियार और महारानी तृषिका कुमारी देवी से मेरी मुलाकात बेहतरीन रही।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा की थी। जिसके बाद शाही परिवार के भाजपा में शामिल होने या समर्थन करने की अटकलों को बल मिला है। बता दें कि शाह चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक दौरे पर हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष की शाही परिवार से मुलाकात को मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed