राहुल गांधी पर भाजपा का तीखा हमला: गौरव भाटिया बोले- भारत के 'मीर जाफर' हैं; विदेश में देश को बदनाम कर रहे
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भाजपा के प्रवक्तों ने उन पर निशाना साधा है। प्रदीप भंडारी ने उनके बयान को देश की छवि से जोड़ते हुए सवाल उठाए। गौरव भाटिया ने क्या कहा जानिए...
विस्तार
अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेशी यात्रा पर कोलंबिया की यूनिवर्सिटी में एक साजिश के तहत भारत को बदनाम करने के लिए अनर्गल बयान, झूठे वक्तव्य और बेबुनियाद बातें कहते हैं, जिससे देश का हर नागरिक आज शर्मसार है।
उन्होंने कहा कि अराजकता के प्रतीक, अपरिपक्व, भारत से नफरत करने वाले राहुल गांधी जब भी विदेशी धरती पर जाते हैं, तो झूठे बयान देते हैं। उनकी मंशा भारत की प्रगति को ठेस पहुंचाना और भारत की मजबूत अंतरराष्ट्रीय छवि को कमजोर करना है। राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, यह हर कोई जानता है। लेकिन जब नेता प्रतिपक्ष होते हुए वे विदेशी धरती पर ऐसे जहरीले बोल बोलते हैं, तो पता चलता है कि वे भारत विरोधी हैं, एक शातिर व्यक्ति हैं और भारत के मीर जाफर हैं। जब भी संसद का सत्र होने वाला होता है, राहुल गांधी जरूर विदेशी धरती पर जाते हैं। क्या यह इसलिए है कि वे अपने विदेशी आकाओं से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें?
प्रदीप भंडारी ने भी साधा निशाना
इससे पहले भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी को 'भारत विरोधी प्रचार का नेता' बताते हुए आरोप लगाया कि वह विदेश जाकर देश की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति और लोकतंत्र को लेकर नकारात्मक बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और वैश्विक स्तर पर भारतीय लोकतंत्र का सम्मान किया जाता है।
PM मोदी से की राहुल गांधी के व्यवहार की तुलनाRahul Gandhi has become the LEADER OF ANTI INDIA PROPAGANDA! Rahul Gandhi insults India at Columbia University! Rahul Gandhi calls India "Ecomomic Disaster" & speaks against Indian Democracy! This is when there is global consensus on India being fastest growing economy& world respecting Indian democracy! Do not forget just few days back at "Bharat Summit" in Hyderabad he made foreigners berate India's democracy! Rahul Gandhi's inherent hate for India's progress& Indian democracy makes him speak ill about India every time he goes abroad! Compare this to PM Narendra Modi who upholds India's national interest every time he goes on an official visit,& respects spirit of India's national flag ! Rahul Gandhi insults spirit of India's National Flag by speaking against India democracy! Rahul Gandhi is a disaster as a responsible LOP!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 18, 2026
प्रदीप भंडारी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह विदेश दौरों पर हमेशा भारत के राष्ट्रीय हितों और तिरंगे के सम्मान को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बयान की तुलना पीएम मोदी के व्यवहार से की।
भंडारी ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि क्वाड जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जमीन पर गिरा भारतीय झंडे का निशान देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने उसे उठाकर अपनी जेब में रख लिया था।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र की आलोचना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता देश लौटने के बाद भी विदेशी लोगों के जरिए भारत की व्यवस्था पर सवाल उठवाते हैं। भंडारी ने दावा किया कि राहुल गांधी और कांग्रेस को 2029 के आम चुनाव में भी विपक्ष में ही बैठना पड़ेगा।
राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में क्या कहा था?
दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की। यहां उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, देश में बेरोजगारी की समस्या गंभीर है और शिक्षा व्यवस्था के सामने भी बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि देश के मध्यवर्गीय परिवारों से आने वाले कई युवा मौजूदा हालात से निराश हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं।
