फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP people behind violence hatred do not understand basic principles of Hinduism says Rahul Gandhi

Gujarat: कांग्रेस कार्यालय के बाहर पथराव की राहुल ने की निंदा, बोले- BJP हिंदुत्व के सिद्धांतों को नहीं समझती

Wed, 03 Jul 2024 03:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Jul 2024 03:02 PM IST
सार

भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया। दोनों पार्टियों ने दावा किया कि इस हमले में उनके कार्यकर्ता घायल हो गए।

विज्ञापन
BJP people behind violence hatred do not understand basic principles of Hinduism says Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं पर किए गए टिप्पणी के बाद गुजरात में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हुआ। अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर दोनों गुटों के बीच पथराव भी हुआ। पार्टी कार्यालय के बाहर हुए हिंसा पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिंसा और नफरत फैलाने वाले भाजपा के लोग कभी भी हिंदुत्व के सिद्धांतों को नहीं समझते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण हमला बताया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर कायरतापूर्ण और हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और मजबूत करता है। हिंसा और नफरत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को कभी नहीं समझते हैं।"
विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, "गुजरात की जनता उनके झूठ को स्पष्ट रूप से समझती है। वह भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। मैं यह फिर से बोल रहा हूं, इंडी गटबंधन गुजरात में जीतेगी।" पालडी क्षेत्र में दोनों गुटों के बीच पथराव के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने लगाया आरोप
भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया। दोनों पार्टियों ने दावा किया कि इस हमले में उनके कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय टीवी चैनलों में वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते देखा गया। वीडियो में कुछ लोगों को पथराव करते हुए भी देखा गया।


गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने कहा कि राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ता हताश होकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर हमले कर रहे हैं। वे पुलिस की अनुमति के बिना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह गुजरात में कानून व्यवस्था के पतन का प्रमाण है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed