{"_id":"5a9e1e054f1c1bbd218b676e","slug":"bjp-parliamentary-meeting-held-at-party-headquarters-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी संसदीय दल की बैठक में लगे नारे, 'जीत हमारी जारी है..कर्नाटक की बारी है'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में लगे नारे, 'जीत हमारी जारी है..कर्नाटक की बारी है'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी संसदीय दल की बैठक
- फोटो : ANI
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में कमल खिलाने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद है। जीत का जश्न मनाने का सिलसिला जारी है। जीत का उत्साह बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में भी देखने को मिला। मंगलवार को सुबह शुरू हुई बैठक 'जीत हमारी जारी है-कर्नाटक की बारी है' नारे के साथ हुई। बैठक में बीजेपी के सांसदों के साथ-साथ पार्टी के दिग्गज नेता भी पहुंचे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party (BJP) parliamentary party meeting underway in #Delhi pic.twitter.com/h3gB594WDw
— ANI (@ANI) 6 March 2018विज्ञापन
बैठक में पीएम मोदी और बीजेपी के कई नेता त्रिपुरा का पारंपरिक पटका पहने नजर आए। पार्टी मीटिंग में राज्यसभा और कर्नाटक चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कर्नाटक में 19 चुनावी रैलियां करेंगे। वह इससे पहले भी कर्नाटक में रैलियां कर चुके हैं और सिद्धारमैया सरकार पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन
