फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National President JP Nadda reached the Guwahati of Assam News update in hindi

Assam: तीन दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा, पार्टी बैठकों में होंगे शामिल, आम चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
सार

भाजपा की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नड्डा नौ जनवरी से असम और अरुणाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। असम में पार्टी बैठकों में शामिल होने के बाद नड्डा अरुणाचल के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां भी वे पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda reached the Guwahati of Assam News update in hindi
असम पहुंचे जेपी नड्डा। - फोटो : Twitter

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा असम के दौरे पर हैं। मंगलवार देर रात नड्डा गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उनका स्वागत किया। सरमा के साथ असम भाजपा के अध्यक्ष भी मौजूद थे। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा बुधवार को असम भाजपा की कार्यकारिणी और कोर समिति की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन

लोकसभा चुनावों की तैयारियों सहित कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
भाजपा की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नड्डा नौ जनवरी से असम और अरुणाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। असम में पार्टी बैठकों में शामिल होने के बाद नड्डा अरुणाचल के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां भी वे पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नड्डा दोनों राज्यों में आम चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नड्डा का असम में कार्यक्रम
भाजपा के जेपी नड्डा का कार्यक्रम जारी किया है, इसके अनुसार…
(10 जनवरी का कार्यक्रम)

  • सुबह 9.30 बजे- मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना।
  • दोपहर दो बजे- पंजाबरी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सभागार में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।
  • शाम 6.30 बजे- गुवाहाटी स्थित पार्टी दफ्तर में कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

(11 जनवरी का कार्यक्रम)

  • सुबह नौ बजे- अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। ईटानगर हवाईअड्डे पर उतरेंगे। यहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 
  • सुबह 10.30 बजे- ईटानगर के स्टेट बैंक्वेट हॉल में राज्य कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे।
  • दोपहर 3.05 बजे- ईटानगर स्थित राज्य अतिथि गृह में भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यहां आम चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed