{"_id":"612e2160cbceab719d402a62","slug":"bjp-national-general-secretary-ct-ravi-attacks-on-owasi-party-saysaimim-is-like-taliban-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंज: ओवैसी की पार्टी पर भाजपा नेता का तीखा हमला, बोले- एआईएमआईएम कर्नाटक का तालिबान, दोनों के मुद्दे एक जैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तंज: ओवैसी की पार्टी पर भाजपा नेता का तीखा हमला, बोले- एआईएमआईएम कर्नाटक का तालिबान, दोनों के मुद्दे एक जैसे
Tue, 31 Aug 2021 06:02 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:02 PM IST
सार
भाजपा नेता ने कर्नाटक के कलबुर्गी में होने वाले निकाय चुनावों में एआईएमआईएम की भूमिका पर जवाब देते हुए कहा कि एआईएमआईएम की सोच तालिबान के जैसा है।
विज्ञापन
सी टी रवि, नेता, भाजपा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम ) को तालिबान कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता सी टी रवि ने कहा कि एआईएमआईएम कर्नाटक में तालिबान की तरह है। तालिबान के मुद्दे एआईएमआईएम और एसडीपीआई के मुद्दे दोनों ही एक जैसे हैं। कलबुर्गी में तालिबान को मंजूर नहीं किया जाएगा।'
भाजपा नेता ने कर्नाटक के कलबुर्गी में होने वाले निकाय चुनावों में एआईएमआईएम की भूमिका पर जवाब देते हुए कहा कि एआईएमआईएम की सोच तालिबान के जैसा है। बता दें कि कलबुर्गी में निकाय चुनाव होने हैं, कोरोना की वजह से यहां बार-बार चुनाव की तारीखें टल रही थी, लेकिन अब यह चुनाव 3 सितंबर को होंगे और नतीजे 6 सितंबर को आएंगे।