फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP National Executive Meeting Live: हैदराबाद में भाजपा की संकल्प सभा, नड्डा और शाह का दावा- तेलंगाना में बनेगी भाजपा की सरकार

Sun, 03 Jul 2022 09:07 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अजय सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 09:07 PM IST
खास बातें

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत विश्वगुरू बनेगा। शाह ने कहा कि सीएम कभी सचिवालय नहीं जाते हैं। इसके पीछे की वजह है तांत्रिक। केसीआर से तांत्रिक ने कहा है कि अगर वे सचिवालय जाएंगे तो उनकी सरकार चली जाएगी।

विज्ञापन
BJP National Executive Meeting Live Updates PM Modi to Address Public Meeting in Hyderabad Latest News in Hindi
PM Modi - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:07 PM, 03-Jul-2022
भाजपा का आरोप, तेलंगाना का खुफिया अधिकारी ले रहा था मसौदा प्रस्ताव की प्रतियों की तस्वीर
 तेलंगाना भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक एक इंद्रसेन रेड्डी ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने तेलंगाना के एक खुफिया अधिकारी को पकड़ा है, जो पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक की दिन की कार्यवाही के मसौदा प्रस्ताव की प्रतियों की मोबाइल फोन से तस्वीर ले रहा था। उन्होंने कहा कि पकड़े गए खुफिया अधिकारी को उसके वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है और उसके द्वारा ली गई तस्वीरों को भी डिलीट करवा दिया गया। 

रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव की सरकार दुर्भावनापूर्ण इरादे से बैठक में होने वाली सारी बातचीत को सार्वजनिक करने की कोशिश कर रही है। पकड़ा गया खुफिया अधिकारी हॉल के अंदर घुस आया था जबकि यहां किसी को भी आने की इजाजत नहीं है। उसने अंदर आने के लिए पुलिस पास का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह रवैया अस्वीकार्य है और उन्हें दूसरों की निजता का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने (सीएम राव) ने खुफिया अधिकारी को क्यों भेजा? यदि कुछ है तो उन्हें सामने आकर उससे निपटना चाहिए। उन्होंने इस घटना के लिए प्रदेश सरकार से माफी की मांग की। हालांकि इस वाकये पर पुलिस ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। 
09:06 PM, 03-Jul-2022
पीएम, शाह समेत भाजपा नेताओं ने आम दाल, बिरयानी जैसे तेलंगाना के प्रसिद्ध व्यंजनों का चखा स्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन लंच में आम दाल, बिरयानी जैसे तेलंगाना के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद चखा। भाजपा सूत्रों ने कहा कि कार्यकारिणी में शामिल नेता पिछले दो दिनों से पांच सितारा आतिथ्य का लुत्फ उठा रहे थे। प्रदेश भाजपा ने पार्टी नेताओं को तेलंगाना के विशेष भोजन को भी खिलाने की व्यवस्था की थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और करीमनगर से सांसद बंडी संजय ने इसके लिए जिले की कैटरर जी यदम्मा को चुना। यदम्मा के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय टीम ने पीएम मोदी, शाह, नड्डा समेत सभी अतिथियों के लिए विभिन्न तरह के 50 व्यंजन तैयार किए।

इन व्यंजनों में लंच के अलावा स्नैक्स, मिठाई भी शामिल हैं। मुख्य कोर्स में टमाटर-बींस करी, आलू कुर्मा (आलू की ग्रेवी), बगारा बैंगन (मसालेदार बैंगन), कुंदरी-नारियल फ्राई, भिंडी-काजू और मूंगफली फ्राई, मेथी-मूंग दाल फ्राई, आम दाल, बिरयानी, पुलिहोरा, पुदीना चावल, सफेद चावल, दही चावल, गोंगुरा अचार, खीरे की चटनी, टमाटर की चटनी और लौकी की चटनी आदि शामिल थे। 

इसी तरह से स्नैक्स में मूंग दाल से बनी गारेलू, सकीनालू, मक्का गुडालू और सर्व पिंडी को टमाटर, नारियल और मिर्च समेत अन्य चटनी के साथ पेश किया गया। व्यंजन बनाने वाली यदम्मा ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि वह देश के प्रधानमंत्री के लिए खाना बनाएंगी। उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। वह इससे बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी समेत बड़े भाजपा नेताओं ने उनके बनाए व्यंजनों को खाया।
विज्ञापन
07:01 PM, 03-Jul-2022
KCR का जाना तय है और बीजेपी का आना तय है: नड्डा
हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि आज भाग्यनगर में जिस तरह से अपार जनसमूह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आतुर हैं। ये बताता है कि आने वाले समय में KCR का जाना तय है और बीजेपी का आना तय है।
06:45 PM, 03-Jul-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने परेड ग्राउंड पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस दौरान मौजूद रहे।
06:19 PM, 03-Jul-2022
शाह ने साधा केसीआर पर निशाना
हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं भाग्यनगर हैदराबाद में खड़ा हूं। पूरा देश जानता है कि अगर सरदार पटेल ना होते तो आज हैदराबाद भारत का हिस्सा न होता। जब तेलंगाना राज्य का आंदोलन चलता था KCR कहते थे कि हम हैदराबाद विमोचन दिन मनाएंगे। बताइए भाग्यनगर वालों हैदराबाद विमोचन दिन KCR ने मनाया है क्या? वो हैदराबाद विमोचन दिवस इसलिए नहीं मनाते क्योंकि ओवैसी से डर लगता है। शाह ने कहा कि सीएम कभी सचिवालय नहीं जाते हैं। इसके पीछे की वजह है तांत्रिक। केसीआर से तांत्रिक ने कहा है कि अगर वे सचिवालय जाएंगे तो उनकी सरकार चली जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केसीआर को आपकी आजीविका के स्रोत की परवाह नहीं है। उन्हें बेरोजगार युवाओं से कोई सरोकार नहीं है। वह सिर्फ अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं। केसीआर, अगली बारी न आपकी है और न ही आपके बेटे की। अगली बारी बीजेपी की है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के गठन के लिए आंदोलन शुरू होने के बाद से, भाजपा ने राज्य की मांगों का समर्थन किया। इसके बजाय, कांग्रेस वर्षों तक इसके गठन के रास्ते में खड़ी रही। जब उन्हें 2014 में पीएम मोदी के उदय का आभास हुआ, तो उन्होंने आंध्र प्रदेश को इस तरह से विभाजित कर दिया, जिससे दो राज्यों में हमेशा के लिए दुश्मनी हो गई।
05:17 PM, 03-Jul-2022
‘स्नेह यात्रा’ कर समाज के सभी वर्गों तक पहुंचें: पीएम
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी सदस्यों से ‘स्नेह यात्रा’ करने और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के ‘एक भारत’ अभियान में हैदराबाद मील का पत्थर,  इसे ‘श्रेष्ठ भारत’ बनाना भाजपा का दायित्व है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारत में शासन करने वाली पार्टियां अब गिरावट की ओर हैं। हमें उनका उपहास नहीं करना चाहिए, बल्कि उनकी गलतियों से सीखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 03-Jul-2022
पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साहस की बहुत गर्व से सराहना की
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान भाजपा के तेजी से विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, केरल जैसे राज्यों में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साहस की बहुत गर्व से सराहना की। पीएम मोदी ने विभिन्न दलों के बारे में बात की जो अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें न तो उन पर हंसना चाहिए और न ही उनका मजाक उड़ाना चाहिए। इसके बजाय, हमें उनसे सीखना चाहिए और ऐसी हरकतों से बचना चाहिए जो उन्होंने की हैं। 
05:04 PM, 03-Jul-2022
पीएम बोले- युवा परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का भाग्यनगर के कार्यकर्ता कहकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवा परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर रहे हैं। देश इस तरह की राजनीति से ऊब चुका है। वंशवाद की राजनीति का दौर अब खत्म हो चुका है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी ने आज बहुत ही विस्तार से भाजपा के लिए अवसर, भाजपा के इतिहास और विकास की यात्रा, भाजपा का भविष्य और देश के प्रति हमारा दायित्व क्या है, इसके विषय में विस्तार से बता की। प्रसाद ने कहा कि हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत की नींव रखी थी, जिसको तोड़ने का बहुत प्रयास होता था। अब भाजपा के कंधों पर एक  भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा को पूरा करने का दायित्व है।
03:49 PM, 03-Jul-2022
TRS सरकार ने लोगों की उम्मीदों को ध्वस्त किया: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेलंगाना की वरिष्ठ नेता अरुणा जी ने तेलंगाना की परिस्थितियों पर अपना वक्तव्य रखा। आज आर्थिक, सामाजिक और हर प्रकार से यहां के लोगों की तकलीफें बढ़ती जा रही है। BJP के संघर्ष के बाद तेलंगाना बना था। गत 8 वर्षों में TRS सरकार ने लोगों की उम्मीदों को ध्वस्त किया है। राज्य भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है। तेलंगाना में एक परिवार का व्यक्ति पूरी सरकार चला रहे हैं। परिवारवाद के दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण के रूप में तेलंगाना उभरा है। हर वर्ग दुखी है।
02:43 PM, 03-Jul-2022
                                                 
                

                                                 
                हैदराबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
                                                 
                

                                                 
                

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed