फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National Executive Meeting: BJP will adopt Gujarat model in UP, will improve social equation

BJP: यूपी में भाजपा अपनाएगी गुजरात मॉडल, छोटे समूहों को साधेंगे, सामाजिक समीकरण करेंगे दुरुस्त

Wed, 18 Jan 2023 06:13 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 18 Jan 2023 06:13 AM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी यूपी में साल 2014 के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ना चाहती है। इसके लिए पार्टी पहले की तरह राज्य में फिर से छोटे दलों और समूहों को साधने की मुहिम चलाएगी। पुराने सहयोगियों से रिश्ते मजबूत करेगी।

विज्ञापन
BJP National Executive Meeting: BJP will adopt Gujarat model in UP, will improve social equation
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में मिशन 2024 की तैयारियों पर गंभीर विमर्श हुआ है। पार्टी ने गुजरात में ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा कर चर्चा में आए वहां के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को सबसे अहम सूबे का प्रभार देने का संकेत दिया है। चर्चा है कि उन्हें या तो केंद्र में मंत्री बनाकर या फिर केंद्रीय संगठन में शामिल कर इस आशय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी इस राज्य में साल 2014 के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ना चाहती है। इसके लिए पार्टी पहले की तरह राज्य में फिर से छोटे दलों और समूहों को साधने की मुहिम चलाएगी। पुराने सहयोगियों से रिश्ते मजबूत करेगी। इस दौरान विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से नाता तोड़ने वाले नेताओं, दलों और समूहों को नए सिरे से साधा जाएगा। पार्टी राज्य में पहले की तरह ही हिंदुत्व और सामाजिक न्याय के बीच संतुलन साधने की भी कवायद शुरू करेगी।
विज्ञापन


सामाजिक समीकरण करेंगे दुरुस्त
पार्टी को पता है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से हो कर जाता है। ऐसे में पार्टी इस राज्य में रत्ती भर भी खतरा नहीं उठाना चाहती। इस क्रम में पार्टी की योजना साल 2014 की तरह ही सामाजिक समीकरण को दुरुस्त करने की है। तब पार्टी ने गैरयादव ओबीसी, गैरजाटव एससी और हिंदुत्व का दांव चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अब पार्टी की योजना इस सामाजिक समीकरण में पसमांदा मुसलमानों और क्षेत्र विशेष से जुड़ी यादव बिरादरी को साधने की है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नया समीकरण तैयार करने के लिए निकट भविष्य में कई तरह के बदलाव किए जाएंगे।


पाटिल के नाम की चर्चा क्यों?
हालिया गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को लगातार सातवीं और अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई। इस जीत का श्रेय चुनाव से पहले अध्यक्ष बनाए गए पाटिल को दिया गया। महाराष्ट के जलगांव में जन्मे और गुजरात को कर्मभूमि बनाने वाले पाटिल पीएम मोदी के बेहद करीबी हैं। बीते चुनाव में नवसारी में पाटिल ने अपने संसदीय क्षेत्र में अनूठे प्रयोगों के जरिए संसदीय इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। अध्यक्ष बनने के बाद पाटिल ने अपने संसदीय क्षेत्र में पन्ना समिति के अभिनव प्रयोग को सभी विधानसभा सीटों पर लागू किया। इसके तहत मतदाता सूची के हर पृष्ठ के लिए एक समिति बनाई गई और चार से पांच मतदाताओं को मतदान केंद्र लाने की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed