फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National Executive Meet Proposal on Ram Temple and economy Know all about it

BJP: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राम मंदिर-अर्थव्यवस्था पर प्रस्ताव; तीसरी बड़ी इकोनॉमी होने का दावा भी होगा पेश

Sun, 11 Feb 2024 03:01 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:01 PM IST
सार

बैठक में देश की अर्थव्यवस्था को ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया जा सकता है। साथ ही राम मंदिर निर्माण पर भी धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP National Executive Meet Proposal on Ram Temple and economy Know all about it
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17-18 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में होने वाली इस बैठक के समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का मंत्र देंगे। बैठक में देश की अर्थव्यवस्था को ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया जा सकता है। साथ ही राम मंदिर निर्माण पर भी धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जाएगा।

विज्ञापन


भारत मंडपम क्यों?
अब तक दिल्ली में आयोजित होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एनडीएमसी या रामलीला मैदान जैसी जगहों पर होती रही है। लेकिन प्रगति मैदान में भारत मंडपम का निर्माण अपने आपमें केंद्र सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। भारत मंडपम में ही जी-20 के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक भी आयोजित की गई थी जिसके बाद यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था। कहा जाता है कि इसकी निर्माण कला और तकनीकी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप है। 
विज्ञापन


यही कारण है कि भाजपा देश भर से आने वाले अपने कार्यकर्ताओं को इसकी भव्यता दिखाकर इसका संदेश देश के आम लोगों तक पहुंचाना चाहती है। एक अनुमान है कि बीजेपी की इस बड़ी बैठक में नेता-कार्यकर्ता सहित पूरे देश से लगभग 15 हजार पार्टी पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य का खाका भी होगा पेश
बीजेपी के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि 1989 के पालमपुर अधिवेशन के बाद यह बैठक सबसे महत्त्वपूर्ण होगी। इसमें केंद्र सरकार के दस साल के कामकाज पर एक धन्यवाद प्रस्ताव आ सकता है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए देश को आगे ले जाने का एक खाका भी पेश किया जा सकता है। मोदी अगले 25 साल में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का स्वप्न देख रहे हैं, इसके लिए भाजपा क्या नीति अपना सकती है, इसका एक विजन भी इस बैठक में दिखाई पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed