फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MPs gave statements after opposition walked out of Lok Sabha Ethics Committee meeting with TMC MP Moitra

Mahua Moitra: निशिकांत ने कहा- अब महुआ बच नहीं सकतीं; समिति के अध्यक्ष बोले- बचने के लिए सवालों से मुंह फेरा

Thu, 02 Nov 2023 05:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 02 Nov 2023 05:18 PM IST
सार

वहीं, इन आरोपों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दर्शन हीरानंदानी द्वारा अपने हलफनामे में किए गए दावों पर लोकसभा एथिक्स कमेटी महुआ मोइत्रा से सवाल करने के लिए बाध्य है।

विज्ञापन
BJP MPs gave statements after opposition walked out of Lok Sabha Ethics Committee meeting with TMC MP Moitra
निशिकांत दुबे - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की महिला सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल के बदले पैसे लेने के आरोपों पर लोक सभा की एथिक्स कमेटी के सामने महुआ मोइत्रा पेश हुईं। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा करते हुए पैनल अध्यक्ष पर टीएमसी सांसद से व्यक्तिगत और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने एथिक्स कमेटी की बैठक से वॉकआउट भी किया। जिसके बाद एक बार फिर बयानबाजी शुरू हो गई है। विपक्ष के आरोपों पर एथिक्स कमेटी के प्रमुख विनोद सोनकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों से बचने के लिए उन्होंने वॉकआउट किया है।  

विज्ञापन



सवालों के जवाब देने की बजाय महुआ ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल- विनोद सोनकर
संसद की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि सवालों के जवाब देने के बजाय वह (महुआ मोइत्रा) गुस्से में आ गईं। उन्होंने सभापति और समिति के सदस्यों के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, दानिश अली, गिरधारी यादव और अन्य विपक्षी सांसदों ने समिति पर आरोप लगाने की कोशिश की और वॉकआउट कर गए।  उन्होंने बताया कि कमेटी बैठक बैठेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी। 
विज्ञापन


कोई भी ताकत महुआ को नहीं बचा सकती- निशिकांत दुबे
वहीं, इन आरोपों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद ने कहा कि महुआ मोइत्रा ने जनता के सामने एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया। वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि अनुसूचित जाति का एक व्यक्ति (विनोद सोनकर) आचार समिति का अध्यक्ष कैसे बन गया और वे उनके खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शन हीरानंदानी द्वारा अपने हलफनामे में किए गए दावों पर लोकसभा एथिक्स कमेटी महुआ मोइत्रा से सवाल करने के लिए बाध्य है। मेरे और अन्य लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी सबूतों के बाद कोई भी ताकत महुआ मोइत्रा को नहीं बचा सकती। निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि मैं और देहाद्राई वहां गवाह के रूप में गए थे और महुआ मोइत्रा एक आरोपी के रूप में गई थीं। उन्होंने जनता के बीच गलत कहानी पेश करने की कोशिश की। आज जो हुआ यह संसदीय इतिहास का सबसे काला दिन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महुआ ने पेश किया गलत आचरण
संसद की आचार समिति की बैठक के बाद बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि संसदीय स्थायी समिति की कार्यवाही स्वभाव से गोपनीय होती है। इसलिए उन्होंने (टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा) जो किया वह गलत था। वे सभी बाहर आए और उन्होंने कमेटी की कार्रवाई के बारे में बोला, यह गलत था। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ये बातें बहुत गोपनीय हैं। बैठक के दौरान महुआ मोइत्रा का आचरण निंदनीय था। उन्होंने हमारे अध्यक्ष और  समिति के सभी सदस्यों के लिए असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। समिति के अध्यक्ष हीरानंदानी के हलफनामे की सामग्री के बारे में सवाल पूछ रहे थे और वह उनका जवाब नहीं देना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। 



विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट
इससे पहले, लोक सभा की एथिक्स कमेटी की बैठक में निजी सवालों के आरोपों पर विपक्षी सांसदों ने महुआ मोइत्रा के साथ बैठक का बहिष्कार किया था। विरोध जताते हुए इन सांसदों ने सामूहिक वॉकआउट किया था। कांग्रेस सांसद और पैनल के सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी ने वॉकआउट के बाद कहा था कि हमें एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष द्वारा मोइत्रा से पूछे गए सवाल अशोभनीय और अनैतिक लगे। वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि उन्होंने महिला (TMC सांसद महुआ मोइत्रा) से निजी सवाल पूछे। उन्हें निजी सवाल पूछने का अधिकार नहीं है, इसलिए हमने  वॉकआउट किया।  उनके अलावा, कई अन्य सदस्यों ने भी बैठक आयोजित करने के तरीके पर भी सवाल उठाया।

सवाल के बदले पैसे लेने के आरोपों पर बोली महुआ
वहीं, एथिक्स कमेटी के सामने पेशी से पहले तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने सवाल के बदले पैसे लेने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वकील जय अनंत देहाद्राई दुश्मनी के कारण संसद में सवाल के बदले पैसे लेने के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और संसदीय समिति से कहा कि आरोप देहाद्राई की दुश्मनी से प्रेरित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed