फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Tejasvi Surya says that Opposition indulging in 'Nehru bhajan' instead of 'ISRO bhajan'

चंद्रयान की सफलता पर सियासत: 'विपक्ष इसरो के बजाय नेहरू भजन में लगा हुआ है', भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का तंज

Thu, 21 Sep 2023 07:23 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 07:23 PM IST
सार

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा, वास्तविकता तो यह है कि ज्यादातर वैज्ञानिक संस्थान आजादी से पहले के लोगों द्वारा शुरु किए गए थे। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कोई भूमिका नहीं थी।

विज्ञापन
BJP MP Tejasvi Surya says that Opposition indulging in 'Nehru bhajan' instead of 'ISRO bhajan'
तेजस्वी सूर्या (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। इसरो की उपलब्धि पर बोलते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी ने विपक्ष पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा, विपक्ष इसरो भजन के बजाय नेहरू भजन में लगा हुआ है। वास्तविकता तो यह है कि ज्यादातर वैज्ञानिक संस्थान आजादी से पहले के लोगों द्वारा शुरु किए गए थे। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कोई भूमिका नहीं थी।
विज्ञापन


चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा, अर्कोट रामास्वामी मुदलियार और शांति स्वरूप भटनागर ने 1942 में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की स्थापना की थी। उन्होंने कहा, जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही थे, जिनके नेतृत्व में देश के शुरुआती वैज्ञानिक प्रतिष्ठानों को मजबूती मिली थी। विपक्ष सुबह से ही इसरो भजन के बजाय नेहरु भजन में व्यस्त था।
विज्ञापन


पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष योगदान
विपक्ष पर हमला करते हुए सांसद तेजस्वी ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने  2003 में चंद्रयान -1 को मंजूरी दी थी, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने चंद्रयान-1 के चंद्रमा प्रभाव जांच को जवाहर बिंदु नाम दिया था। जबकि चंद्रयान मिशन में नेहरू की कोई भूमिका नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चंद्रयान-3 जहां उतरा ,तो प्रधानमंत्री मोदी ने उस बिंदु का नाम तिरंगा बिंदु रखा। किसी व्यक्ति विशेष का भजन नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed