{"_id":"692ac2e0d47311130700c0b7","slug":"bjp-mp-sambit-patra-slams-jamiat-e-ulema-e-hind-chief-maulana-mahmood-madani-comment-on-supreme-court-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूद मदनी पर भाजपा का पलटवार: पात्रा बोले- बयान भड़काऊ ही नहीं, बांटने वाला; सुप्रीम कोर्ट ले स्वत: संज्ञान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महमूद मदनी पर भाजपा का पलटवार: पात्रा बोले- बयान भड़काऊ ही नहीं, बांटने वाला; सुप्रीम कोर्ट ले स्वत: संज्ञान
Sat, 29 Nov 2025 03:24 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 29 Nov 2025 03:24 PM IST
सार
BJP On Mahmood Madani: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के भोपाल में दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मदनी के बयान को उकसाने वाला, विभाजनकारी और बेहद गलत बताया है।
विज्ञापन
महमूद मदनी पर भाजपा का पलटवार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भाजपा की तरफ से पलटवार किया गया है। संबित पात्रा ने कहा कि उनकी तरफ से भोपाल में दिया गया बयान भड़काऊ और देश को बांटने वाला है। जिहाद के नाम पर जिस प्रकार से लोगों ने भारत में ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर भी आतंक फैलाया है, वह हमने देखा है। उन्होंने आगे कहा कि मौलाना मदनी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को सुप्रीम कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। मौलाना मदनी के इस बयान को सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान में लेकर इसकी सुनवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - जमीयत उलेमा-ए-हिंद : मौलाना मदनी का बयान ‘जिहाद’ शब्द का हो रहा दुरुपयोग, समुदाय को बनाया जा रहा निशाना
'भारत में जिहाद को सही ठहराना अस्वीकार्य'
संबित पात्रा ने कहा कि मौलाना मदनी ने अपने भाषण में जिहाद शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जहां भी अत्याचार हो, वहां जिहाद होना चाहिए। उन्होंने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा, 'ऐसे शब्द देश को बांटने का काम करते हैं। जिहाद के नाम पर दुनिया के कई हिस्सों में आतंकवाद फैला है। भारत में इसे सही ठहराना अस्वीकार्य है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में जिहाद का आह्वान करना देश की एकता पर हमला है और इस बयान की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी को लेकर भी नाराजगी
संबित पात्रा ने दावा किया कि मौलाना मदनी ने सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की और कहा कि कोर्ट सरकार के दबाव में काम करता है। इस पर उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट इस देश की सर्वोच्च संस्था है। उसके बारे में ऐसी टिप्पणी सिर्फ संस्था को कमजोर करने की कोशिश है। मैं चाहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट इस बयान पर स्वत: संज्ञान ले।'
अखिलेश यादव और विपक्ष पर भी हमला
संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष और कुछ नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो लोगों में भ्रम और नफरत फैलाने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'आज सुबह से देश में दो तरह की खबरें आई हैं, एक तरफ विकास, जिसमें देश की Q2 जीडीपी का ऐतिहासिक आंकड़ा शामिल है। दूसरी तरफ कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जो समाज में भड़काऊ माहौल बना रहे हैं।'
यह भी पढ़ें - 'चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं': अखिलेश यादव बोले- ऐसा बंगाल के लोग कह रहे, SIR के लिए जल्दी क्यों?
समाज में नफरत फैलाने की कोशिश- संबित पात्रा
संबित पात्रा ने आगे कहा कि सरकार और भाजपा किसी भी तरह की नफरत, हिंसा और देश विरोधी बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में समाज में नफरत फैलाने की कोशिश पूरी तरह अस्वीकार्य है।'

VIDEO | Bhubaneswar: BJP MP and national spokesperson Sambit Patra(@sambitswaraj), addressing a press conference, says, "In a meeting, the way Jamiat-e-Ulema-e-Hind chief Maulana Mahmood Madani in Bhopal said that 'Jihad' should be waged wherever there is any kind of suppression… pic.twitter.com/6CKqnGSjnc
— Press Trust of India (@PTI_News) November 29, 2025
सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी को लेकर भी नाराजगी
संबित पात्रा ने दावा किया कि मौलाना मदनी ने सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की और कहा कि कोर्ट सरकार के दबाव में काम करता है। इस पर उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट इस देश की सर्वोच्च संस्था है। उसके बारे में ऐसी टिप्पणी सिर्फ संस्था को कमजोर करने की कोशिश है। मैं चाहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट इस बयान पर स्वत: संज्ञान ले।'
अखिलेश यादव और विपक्ष पर भी हमला
संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष और कुछ नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो लोगों में भ्रम और नफरत फैलाने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'आज सुबह से देश में दो तरह की खबरें आई हैं, एक तरफ विकास, जिसमें देश की Q2 जीडीपी का ऐतिहासिक आंकड़ा शामिल है। दूसरी तरफ कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जो समाज में भड़काऊ माहौल बना रहे हैं।'
#WATCH | Bhubaneswar: BJP MP Sambit Patra says, "Today, since this morning, some such incidents have occurred in the country, which appear different from each other, but if viewed properly, there are certain forces whose statements are divisive and on the other side, there are… pic.twitter.com/Pzk4DIxKWV
— ANI (@ANI) November 29, 2025