{"_id":"58748f3c4f1c1ba16bba87a1","slug":"bjp-mp-sakshi-maharaj-increased-difficulties-ec-sent-notices","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने उनको नोटिस भेजा है। आयोग ने साक्षी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने पर नोटिस जारी किया हैं। साथ ही साक्षी से इस पुरे विवाद पर 11 जनवरी तक सफाई पेश करने को कहा है।
बीते दिनों साक्षी ने मेरठ में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला बयान दिया है। एक मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे साक्षी महाराज ने सभा में भड़काऊ संबोधन करते हुए कहा कि जनसंख्या बढ़ने का कारण हिंदू नहीं है, जनसंख्या वह लोग बढ़ाते है जो 4 पत्नी और 40 बच्चे की योजना को अपनाते है। साथी ही उन्होनें कहा कि वह सरकार से समान नागरिक संहिता की भी मांग करेगें।

साक्षी ने बयान पर दी सफाई
वहीं साक्षी ने खुद को भड़काऊ बयान देने की बात को नकारा है। उन्होनें इस पर सफई देते हुए कहा कि यहां केवल साधु और संतों का जमावड़ा था, यहां पर कोई भी राजनेता मौजूद नहीं था, और ना ही मेरा भाषण वोट मांगने से भरा हुआ था। बीजेपी सांसद का ऐसा बयान उस समय आया है
जब चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। वहीं सुप्रीम ने भी राजनेताओं को चुनावों मे धर्म के नाम पर वोट ना लेने की नसीहत दी थी। ऐसे में साक्षी महाराज का इस तरह का बयान बीजेपी के लिए नई परेशानी खड़ी कर सकता है।