{"_id":"602371c38ebc3e74ad3a2698","slug":"bjp-mp-ramesh-bidhuri-said-these-are-not-farmers-who-protest-these-are-paid-by-three-chief-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में भाजपा सांसद का दावा, किसान आंदोलन के लिए तीन मुख्यमंत्री कर रहे हैं फंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में भाजपा सांसद का दावा, किसान आंदोलन के लिए तीन मुख्यमंत्री कर रहे हैं फंडिंग
Wed, 10 Feb 2021 11:10 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
रमेश बिधूडी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और सांसदों की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी सिलसिले में भाजपा सांसद रमेश बिधूडी आरोप लगाया कि आंदोलन में जो लोग बैठे हैं, वो किसान नहीं है बल्कि राजनीतिक पार्टियों से समर्थित कुछ लोग हैं।
विज्ञापन
यही नहीं रमेश बिधूडी ने आगे कहा कि आंदोलन में बैठे इन किसानों को तीन मुख्यमंत्रियों से फंडिंग मिल रही है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि जो लोग आंदोलन कर रहे हैं, वो सीपीआई और सीपीएम के नेता हैं।
विज्ञापन
विपक्षी लोग केवल विरोध के विरोध कर रहे हैं।आंदोलन में बैठे किसान नहीं हैं वो केवल राजनैतिक पार्टियों से समर्थित कुछ लोग हैं।@BJP4Delhi pic.twitter.com/eNBjMAveAj
विज्ञापन विज्ञापन— Ramesh Bidhuri (@rameshbidhuri) February 9, 2021
उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन में वो लोग बैठे हैं, जो देश को दीमक की तरह चाट रहे हैं। हालांकि रमेश बिधूडी ने अपने भाषण के दौरान इस बात का तो खुलासा नहीं किया कि आंदोलनकारियों को किन तीन राज्यों के मुख्यमंत्री फंडिंग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर शकुनी का काम कर रही है और किसानों को भटका रही है।
भाजपा सांसद रमेश बिधूडी के बयान का रीता बहुगुणा जोशी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को खुले बाजार का फायदा होगा। रमेश बिधूडी के भाषण पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जवाब देते हुए कहा कि ये कोई धार्मिक लेख नहीं है, जिन्हें बदला ना जा सके।
उन्होंने केंद्र सरकार से धार्मिक आधार पर भेदभाव ना करते हुए अपील करते हुए कहा कि आपको क्या लगता है कि राम सिर्फ आपके हैं? राम पूरी दुनिया के हैं। वे हम सबके हैं। यह उसी तरह से जैसे मुस्लिमों ने कुरान को अपने सीने से लगा रखा है, कुरान भी सभी के लिए है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में भी एमएसपी पर फसल की खरीद नहीं हो रही है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के आंदोलनजीवी बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम उन्हें क्या कहे, जो चंदा इकट्ठा करते हुए घूम रहे हैं, क्या ये लोग चंदाजीवी नहीं है।