फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Ram Shankar Katheria dog theft

कठेरिया का कु्त्ता दिल्ली के पीतमपुरा में मिला, लेकिन अधिकृत पुष्टि नहीं

Sat, 13 Aug 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
 BJP MP Ram Shankar Katheria dog theft
मृदुला कठेरिया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के कुत्ता चोरी होने की रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस हरकत में आई है। खबर है कि कठेरिया का कुत्ता कालू दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में मिला है। लेकिन इस बारे में कोई अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है जो कुत्ता मिला है वह रामशंकर कठेरिया का है।

विज्ञापन


हालांकि इस बात की जांच करने के लिए कुछ लोग वहां पहुंचे हैं. पूर्व मंत्री के कुत्ता चोरी का मसला सोशल मीडिया में भी छाया रहा है।

लोगों ने लिखा कि आजम खां की भैस तीन दिन में मिली थी लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री के कुत्ते को चंद घंटों में खोज लिया गया। कु्त्ते चोरी की इस घटना को यूपी पुलिस के साथ में भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

आजम की भैंस हो गई थी चोरी

 BJP MP Ram Shankar Katheria dog theft
चोरी हुआ कुत्ता
कठेरिया का कुत्ता गुरुवार को उनके सांसद निवास के पास से चोरी हो गया था । उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया ने एसपी सिटी को इस मामले में तहरीर दी। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने कुत्ते की बरामदगी की मांग की। 

राम शंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला का कहना है कि जब आजम खान की भैंस बरामद हो सकती है तो उनका कुत्ता क्यों नहीं बरामद हो सकता। इस बीच वह भाजपा नेताओं के साथ थाने पर तहरीर देने पहुंची।

एसपी सिटी ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं है तो वह कह नहीं सकते कि किस धारा में मुकदमा दर्ज किया जाए।

तीन दिन बाद मिली थी आजम खां की भैस

 BJP MP Ram Shankar Katheria dog theft
मोहम्मद आजम खां - फोटो : amar ujala

बताते चलें कि इससे पहले रामपुर के पसियापुरा गांव में यूपी के मंत्री आजम खां के तबेले से भैंस गायब हो गई थी। इस तबेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने किया था।

इसके बाद से पूरा पुलिस अमला उनकी जांच में लगा था और कई दिनों बाद उनकी भैंस चुराने वाला पकड़ा गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed