{"_id":"639919c9b500c8051e705945","slug":"bjp-mp-prakash-javadekar-said-pm-modi-is-being-liked-because-of-giving-good-governance-to-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: भाजपा सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- देश को सुशासन देने की वजह से पसंद किए जा रहे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: भाजपा सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- देश को सुशासन देने की वजह से पसंद किए जा रहे पीएम मोदी
Wed, 14 Dec 2022 06:03 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:03 AM IST
सार
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी सरकार इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी संहिता लेकर आई, जिससे कंपनियों और उद्योगों के वित्तीय संकट में फंसने पर का कुछ ही महीनों में समाधान की व्यवस्था की गई है, इसकी वजह से औद्योगिक उत्पादों और सेवाओं में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद प्रकाश जावड़ेकर।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश को सुशासन देने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बीते आठ वर्ष में अपने वादे, ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा पर खरे उतरे हैं। यहां तक कि उनके किसी मंत्री पर भी विपक्ष भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया है। यही वजह है कि वे जनता के दिल में उतरे हैं।
विज्ञापन
सुशासन संबंधी मोदी सरकार की पहलों को लिए सिलसिलेवार ट्वीट कर उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के दौरान आईटी रिटर्न सरल और ऑनलाइन हो गया है, अब एक सप्ताह के भीतर फेसलेस असेसमेंट और रिफंड मिल जाते हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ी है।
विज्ञापन
मोदी सरकार इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी संहिता लेकर आई, जिससे कंपनियों और उद्योगों के वित्तीय संकट में फंसने पर का कुछ ही महीनों में समाधान की व्यवस्था की गई है, इसकी वजह से औद्योगिक उत्पादों और सेवाओं में सुधार हुआ है। अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही कुप्रथाओं को खत्म कर जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने स्व-सत्यापन की व्यवस्था शुरू की, ताकि उन्हें बार-बार राजपत्रित अधिकारीयों के सामने जाने के लिए समय और पैसे खर्च न करना पड़े।
विज्ञापन
डिजिटल और फिनटेक पहलों को भी सुशासन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि भारत यूपीआई जैसे सर्वश्रेष्ठ प्लेटफॉर्म के साथ सबसे बड़े डिजिटल लेनदेन का देश है। इसके अलावा इंटरनेट डाटा की दर भारत में दुनिया में सबसे सस्ती है। जनधन बैंक खाते, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर (जैमत्रयी) के जरिये देशभर के 46 करोड़ लोगों का वित्तीय समावेशन सुनिश्चित किया गया।