{"_id":"5b2b2b0f4f1c1bf26e8b9221","slug":"bjp-mp-parvesh-sahib-singh-says-kill-the-killer-terrorists-of-soldier-aurangzeb-and-get-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद का ऐलान- औरंगजेब के हत्यारे आतंकी को मारो, 21 लाख का इनाम पाओ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद का ऐलान- औरंगजेब के हत्यारे आतंकी को मारो, 21 लाख का इनाम पाओ
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
सेना के शहीद जवान औरंगजेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के एक सांसद और एक विधायक ने सेना के जवान औरंगजेब के हत्यारे आतंकी को मारने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पिछले हफ्ते ईद की छुट्टी मनाने घर जा रहे औरंगजेब को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने अपनी और दिल्ली के राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर एस सिरसा के संदेश की स्क्रीनशॉट को ट्वीट किया है। उस संदेश में कहा गया है कि वे दोनों जवान की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों को मारने वाले को यह इनामी राशि देंगे।
विज्ञापन
यह ट्वीट दोनों ने हिंदी में संयुक्त रूप से लिखा है। औरंगजेब 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री के जवान थे और 44 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप में तैनात थे।