फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Murmu likely to undergo surgical intervention for facial injuries; FIR lodged against 8

West Bengal: हमले में घायल BJP सांसद खगेन मुर्मू के चेहरे की होगी सर्जरी, मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 07 Oct 2025 12:18 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 07 Oct 2025 12:18 PM IST
सार

BJP MP Khagen Murmu Attacked: भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर बीते दिन हमला किया गया था, आज उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे आईसीयू में हैं। जानकारी के मुताबिक उनके चेहरे की सर्जरी होगी, क्योंकि उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें आंख के नीचे हड्डी टूट गई है।

विज्ञापन
BJP MP Murmu likely to undergo surgical intervention for facial injuries; FIR lodged against 8
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू, हमले में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : X @khagen_murmu / ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकट्टा इलाके में राहत कार्यों का दौरा कर रहे भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलिगुड़ी विधायक शंकर घोष पर बीते मंगलवार को कुछ लोगों ने हमला किया था। इस हमले में भाजपा सांसद को गंभीर चोट लगी है, उनकी स्थिति गंभीर है और उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें आंख के नीचे हड्डी टूटने की भी जानकारी है। जिस अस्पताल में खगेन मुर्मू का इलाज किया जा रहा है, वहां के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद का आईसीयू में इलाज किया जा रहा हैं और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - TMC Vs Centre: 'बाढ़ प्रबंधन के तहत बंगाल को ₹1290 करोड़ से अधिक जारी किए गए', ममता के आरोप पर केंद्र का जवाब
विज्ञापन


खगेन मुर्मू के चेहरे की होगी सर्जरी
अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद खगेन मुर्मू को चोटों के इलाज के लिए सर्जिकल इंटरवेंशन की आवश्यकता पड़ सकती है। डॉक्टर उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। वहीं, विधायक शंकर घोष का स्वास्थ्य भी स्थिर है और उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आठ लोगों पर दर्ज किया केस
इस हमले के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो फुटेज मिला है और आरोपी की पहचान की जा रही है। इस मामले में भाजपा का आरोप है कि सांसद मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला स्थानीय लोग और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने किया। शंकर घोष ने कहा कि उन्हें 'मुक्का मारा गया और पत्थरों से हमला किया गया'।

हमले पर लोकसभा ने गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी
इधर लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले पर तीन दिनों के भीतर एक तथ्यात्मक नोट मांगा है। सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक शंकर घोष सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित दुआर्स क्षेत्र के दौरे के दौरान भीड़ के हमले में घायल हो गए थे। संसद के अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल सरकार से इस मामले में तीन दिनों के भीतर एक 'तथ्यात्मक नोट' भेजने को कहा है।

पीएम मोदी ने भी राज्य सरकार पर साधा निशाना
इस घटना ने राजनीतिक विवाद भी खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस को ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की मदद करने पर ध्यान देना चाहिए, न कि हिंसा में उलझने पर। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें - Bengal: बारिश-भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने दार्जिलिंग पहुंचे रिजिजू; MP-MLA पर हमले को लेकर TMC को घेरा


शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर लगाए आरोप
भाजपा का कहना है कि उनके नेता बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने गए थे, लेकिन उन्हें हिंसक लोगों ने रोक दिया। विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने हमलावरों की तस्वीरें जारी कर तृणमूल कांग्रेस पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी सरकार पर बोला हमला
वहीं इस हमले पर भाजपा नेता और फिल्म अभिनेत मिथुन चक्रवर्ती ने एक वीडियो में कहा कि जिस तरह से हमारे सांसद और विधायक पर हमला हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के बजाय, टीएमसी हिंसा पर उतर आई है। मैं अपने भाजपा साथियों से कहना चाहता हूं कि वे जनता के साथ खड़े रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed