फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Geeta says in Rajya Sabha people giving clear mandate to NDA because of its development efforts telling works done in poll bound state Uttar Pradesh

राज्य सभा में बोलीं भाजपा नेता: विकास के लिए प्रयासों के चलते जनता एनडीए को दे रही है स्पष्ट बहुमत

Wed, 02 Feb 2022 05:52 PM IST
गौरव पाण्डेय राज्य सभा में बोलीं भाजपा नेता: विकास के लिए प्रयासों के चलते जनता एनडीए को दे रही है स्पष्ट बहुमत
राज्य सभा में बोलीं भाजपा नेता: विकास के लिए प्रयासों के चलते जनता एनडीए को दे रही है स्पष्ट बहुमत Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Feb 2022 05:52 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जनता का निर्बाध समर्थन उसके विकासोन्मुखी कार्यों के चलते मिल रहा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि लड़कियों के विवाह की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 साल की गई है। 

विज्ञापन
BJP MP Geeta says in Rajya Sabha people giving clear mandate to NDA because of its development efforts telling works done in poll bound state Uttar Pradesh
Parliament - फोटो : File

विस्तार

भाजपा सांसद गीता ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि लोग बार-बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत इसलिए दे रहे हैं क्योंकि इसने देश के विकास के लिए काम करने के साथ-साथ दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग का हित करके समानता लाने के प्रयास किए हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत करते हुए गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 27 मंत्री ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से हैं और 20 एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) से हैं जबकि 11 केंद्रीय मंत्री महिलाएं हैं।

विज्ञापन

गीता उत्तर प्रदेश से भाजपा की सांसद हैं जहां आगामी 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होना है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में लागू की गईं विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।  उन्होंने कहा, 'लोगों ने 2019 में पिछले पांच वर्षों में हमारे काम के आधार पर हमें स्पष्ट बहुमत दिया था।' उन्होंने जोर दिया कि सरकार समाज में समानता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण और एससी, एसटी व ओबीसी के लिए योजनाओं का संचालन शामिल है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूपी में बने 55 लाख घर
उन्होंने ओबीसी सूची को अंतिम रूप दिए जाने का उल्लेख भी किया और कहा कि इससे देश में 671 समुदायों को लाभ पहुंचेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि इसके तहत अभी तक 1.75 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में इस योजना के तहत शहरी इलाकों में 20 लाख और ग्रामीण इलाकों में 25 लाख घरों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस योजना से लगभग दो करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकार के कार्यों को सराहा
इसके साथ ही उन्होंने देश के सभी जिलों में स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने और स्वच्छ भारत अभियान के हिस्से के रूप में ट्रेनों में बाई-टॉयलेट सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा और कोविड-19 महामारी के दौरान दी गई सुविधाओं का भी उल्लेख किया। इसमें उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट्स के निर्माण और कोरोना के खिलाफ मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में 16 मेडिकल कॉलेज बने हैं और 14 बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed