फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Dr. Nishikant Dubey Moves Motion to Disqualify Rahul Gandhi in Lok Sabha

संसद: निशिकांत दुबे ने राहुल की सदस्यता खत्म करने के लिए प्रस्ताव पेश किया, नेता प्रतिपक्ष ने किया तीखा पलटवार

Thu, 12 Feb 2026 06:04 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 12 Feb 2026 06:04 PM IST
सार

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी सोरोस फाउंडेशन और देश को टुकड़े करने वाले ताकतों के साथ मिलकर भारत का विभाजन करना चाहते हैं।

विज्ञापन
BJP MP Dr. Nishikant Dubey Moves Motion to Disqualify Rahul Gandhi in Lok Sabha
BJP सांसद ने किया राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। डॉ. दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है लोकसभा नियम 352(5) और 353
लोकसभा नियम 352(5) और 353 के तहत संसद किसी सदस्य की सदस्यता रद्द करने या भविष्य के चुनावों में भाग लेने पर रोक लगाने की प्रक्रिया को अपनाती है यदि उसके कार्य संविधान और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हों। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मोशन राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और संसद में इस पर बहस और निर्णय का असर विपक्ष और राजनीतिक माहौल पर पड़ सकता है।

Rahul Gandhi का बयान: FIR या Privilege प्रस्ताव, किसानों के लिए संघर्ष जारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि एफआईआर हो, मुकदमा दर्ज हो या Privilege प्रस्ताव लाया जाए, वे किसानों के हितों के लिए हर मंच पर लड़ेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जो भी ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह पूरी तरह से किसान-विरोधी है। उन्होंने चेताया कि अन्नदाताओं के हितों के खिलाफ कोई भी कदम, चाहे मोदी सरकार का हो, उन्हें समझौता करने पर मजबूर नहीं कर पाएगा। उनका संघर्ष किसानों के अधिकारों और खाद्य सुरक्षा की रक्षा तक जारी रहेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा मोदी सरकार पर किसानों और फूड सिक्योरिटी को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान भारत की नींव हैं और कांग्रेस हमेशा से किसानों और देश की खाद्य सुरक्षा के लिए लड़ी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिकी कंपनियों के साथ ट्रेड डील करके भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाया और विदेशी ताकतों के लिए कृषि मार्केट के दरवाजे खोल दिए। उन्होंने कहा कि यह कदम विशेष रूप से अदानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों के लिए लाभकारी है।

कांग्रेस नेता ने कहा भारत के छोटे किसान उचित MSP और मेकेनाइजेशन के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं, जबकि बड़े किसान और उद्योगपति सरकार की सब्सिडी और समर्थन का लाभ उठा रहे हैं। मोदी सरकार ने देश के किसानों को धोखा दिया है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि किसानों के अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी और वे व्यक्तिगत रूप से पूरी ताकत से खड़े हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश जनता सच्चाई समझ रही है और हम किसानों के साथ पीछे नहीं हटेंगे।

भाजपा नेता ने दी राहुल गांधी को राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति न करने की नसीहत
इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता वानाथी श्रीनिवासन ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील की कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करना बंद करें और इसके बजाय रचनात्मक राजनीति पर ध्यान दें। वानाथी श्रीनिवासन ने लोकसभा में कथित रूप से एक पूर्व सेना प्रमुख की आत्मकथा को लेकर उत्पन्न हंगामे की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जानबूझकर देश की सुरक्षा के साथ राजनीति कर रहे हैं।


उन्होंने कहा राहुल गांधी, जिन्हें जनता ने नकार दिया है, लोकसभा में अराजकता पैदा कर रहे हैं। राजनीति में करने के लिए हजारों काम हैं, लेकिन वे अनावश्यक रूप से देश की सुरक्षा को राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। इससे उनका विपक्षी नेता का पद भी खतरे में पड़ सकता है।

किसी प्रस्ताव से नहीं डरते
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, अगर सरकार फांसी पर चढ़ाना चाहती है, तो हम तैयार हैं...हम किसी प्रस्ताव से नहीं डरते, संसद में सच बोलते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed