{"_id":"663494c359b98809c90e2142","slug":"bjp-mp-bhartruhari-mahtab-says-two-years-ago-pm-modi-called-my-son-and-he-admonished-him-for-being-careless-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: 'जब मैं बीमार था, तब पीएम ने बेटे को लगाई थी फटकार', भर्तृहरि महताब ने मोदी से जुड़ा किस्सा बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Polls: 'जब मैं बीमार था, तब पीएम ने बेटे को लगाई थी फटकार', भर्तृहरि महताब ने मोदी से जुड़ा किस्सा बताया
Fri, 03 May 2024 01:09 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 03 May 2024 01:09 PM IST
सार
भाजपा सांसद और कटक से लोकसभा उम्मीदवार भर्तृहरि महताब ने बताया कि दो साल पहले उन्हें स्ट्रोक हुआ था। दो दिनों के बाद उन्हें काफी बेचैनी महसूस होने लगी और सांस लेने में समस्या होने लगी थी।
विज्ञापन
भर्तृहरि महताब ने मोदी से जुड़ा किस्सा बताया
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विस्तार
बीजू जनता दल (बीजद) को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भर्तृहरि महताब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी तबियत खराब होने पर पीएम मोदी ने उनके बेटे को डांटा था।
विज्ञापन
भाजपा सांसद और कटक से लोकसभा उम्मीदवार भर्तृहरि महताब ने बताया कि दो साल पहले उन्हें स्ट्रोक हुआ था। दो दिनों के बाद उन्हें काफी बेचैनी महसूस होने लगी और सांस लेने में समस्या होने लगी थी।
विज्ञापन
सबसे पहले पीएम ने किया था फोन
उन्होंने कहा, 'सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल गया और एक घंटे के अंदर मुझे एक स्टेंट दिया गया। इस बात की जानकारी सबको हो गई थी। हालांकि, फोन सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी का ही आया। पीएम ने मेरे बेटे को फोन किया और उन्होंने उसे परिवार के बुजुर्ग की तरह लापरवाह होने के लिए फटकार लगाई थी।'
विज्ञापन
महताब ने कहा, 'मैं जब भी अपने बेटे से पूछता हूं कि पीएम ने क्या कहा था, तो वह कहता है कि जैसे ताऊ जी बच्चे को डांटते हैं, वैसे ही उन्होंने डांटा। शायद मेरे दादा जी भी ऐसे नहीं डांटते जैसे उन्होंने डांटा।'
हमारे परिवार के लिए उनका स्नेह
उन्होंने बताया, 'पीएम ने बेटे से कहा था कि तुम्हें पता कैसे नहीं चला वे तीन दिन से परेशान थे।' महताब ने कहा कि इससे पता चलता है कि हमारे परिवार के लिए उनका कितना स्नेह है। यह ऐसा किसी राजनीति के कारण नहीं है। बल्कि उनका यह व्यवहार देशवासियों के लिए भी है।
#WATCH | BJP MP and Lok Sabha candidate from Cuttack Bhartruhari Mahtab says, "Two years ago, I suffered a stroke and after two days I felt very uneasy and had problems while breathing. Within a matter of 1 hour, I was given a stent. Right after getting this information, PM Modi… pic.twitter.com/xZIqbKbokI
— ANI (@ANI) May 3, 2024
लोकसभा चुनाव में भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच गठबंधन की चर्चा थी। दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे पर सहमत नहीं हुए, इसके बाद भाजपा ने अकेले लड़ने का फैसला ले लिया था। इसी के बाद बीजद के दिग्गज नेता भर्तृहरि महताब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। महताब 1998 से 2019 तक लगातार कटक से जीतते रहे हैं। 2014 से 2019 तक वह लोकसभा में बीजू जनता दल के नेता भी रहे।