फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP mla told AAP leader in the house "like terrorists"

बीजेपी विधायक ने आप नेता को "आतंकवादियों की तरह" बताया तो हुआ जमकर हंगामा, पढ़ें क्या है मामला

Mon, 06 Aug 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
 BJP mla told AAP leader in the house "like terrorists"

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होने के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोर आजमाइश शुरू हो गई। दिल्ली के विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने सदन में 'आतंकवादी' शब्द का प्रयोग कर दिया जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया। सदस्यों के हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधे घण्टे के लिए रोक दी। 
 

दरअसल, विश्वास नगर से विधायक ओम प्रकाश शर्मा अपने क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई का मुद्दा उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई बेहद कम हो रही है। जो पानी आ भी रहा है, वह बेहद प्रदूषित है और पीने के काबिल नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'सपनों का सौदागर' कहते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली को साफ पानी देने के बहुत से वायदे किये थे, लेकिन उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। उलटे अब वे सिंगापुर की तकनीकी लाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन

 

ओम प्रकाश शर्मा जब अपनी बात रख रहे थे, उसी समय आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान सहित कई अन्य विधायकों ने उनकी बात में टोकना शुरू कर दिया। इससे खफा हुए शर्मा ने कहा कि वे क्यों 'आतंकवादियों की तरह' उनकी बातों में रुकावट पैदा कर रहे हैं। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तेज बहस होने लगी। ओम प्रकाश शर्मा ने भी हंगामा बढ़ता देख सदन से वाक आउट कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

'यह स्वीकार नहीं'

इसके बाद सदन में पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय देश में एक सरकार है जो इस तरह का माहौल बनाना चाहती है कि जिसके भी नाम के साथ खान लगा हो, उसे आतंकवादी कह दिया जाए। उन्होंने विपक्ष को भी उसी तरह की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कत्तई स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

 

शर्मा ने किया बचाव 

ओ पी शर्मा ने सदन के बाहर अपने बयान का बचाव किया और कहा कि आप के सदस्य उनसे मारपीट करने की नीयत से सदन के वेल में आ गए थे। इससे साफ जाहिर होता है कि वे गलत नीयत से आये थे। उन्होंने कहा कि इस देश ने देखा है कि जब जब देश विरोधी बात होती है, केजरीवाल और उनकी पार्टी उसके साथ खड़े दिखाई देते हैं। वे JNU प्रकरण में भी देश को तोड़ने की बात करने वालों के पक्ष में खड़े थे और आज भी NRC और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर सरकार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सरकार से NRC के मुद्दे पर चर्चा की मांग की तो उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि कौन किसके साथ खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed