{"_id":"5bef8526bdec2269c10fa071","slug":"bjp-mla-son-has-accused-his-uncle-and-the-son-of-an-mp-of-attacking-him-with-a-sword","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में सांसद के बेटे ने भाजपा विधायक के बेटे पर किया तलवार से हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आपसी रंजिश में सांसद के बेटे ने भाजपा विधायक के बेटे पर किया तलवार से हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
गुजरात पुलिस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक के बेटे ने अपने चाचा और सांसद के बेटे पर उसके ऊपर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। यह घटना गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को घटी। माना जा रहा है कि दोनों के बीच व्यापार प्रतिद्वंदिता है। भाजपा के कलोल से विधायक सुमन चौहान के बेटे सुनील चौहान ने अहमदाबाद के वस्त्रापुर पुलिस थाने में अपने चाचा उमेश चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि चाचा ने उसके सिर पर तलवार से हमला किया है।
विज्ञापन
उमेश पंचमहल से सांसद प्रभात सिन्ह चौहान की दूसरी पत्नी का बेटा है। वहीं सुमन प्रवीण सिन्ह की पत्नी हैं। दोनों परिवीरों के बीच लड़ाई 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान शुरू हुई जब भाजपा ने कलोल से सुमन को टिकट दिया। हालांकि प्रभातसिन्ह अपनी दूसरी पत्नी रंगेश्वरी राठवा के लिए इसी सीट से टिकट पाना चाहते थे और इसके लिए कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
वस्त्रापुर पुलिस का कहना है कि सुनील अस्पताल में भर्ती है। उसे बहुत सारी चोट लगी है जिसमें से एक सिर पर भी है। पुलिस ने कहा, 'उमेश चौहान के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा के तहत एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों ही रेत खनन के व्यवसाय में हैं और पिछले कुछ सालों में उनमें व्यापार प्रतिद्वंदिता बढ़ी है।'
विज्ञापन
एफआईआर में सुनील ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जब वह अहमदाबाद से कलोल जाने के लिए रास्ते में था तब उमेश ने उसके सामने अपनी कार रोक दी। उसे नीचे बैठने पर मजबूर किया और उसपर तलवार से हमला कर दिया। उमेश के साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे जिन्होंने उसकी मदद की। वहीं प्रभातसिन्ह ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनका इस मसले से कोई लेना-देना नहीं है।