{"_id":"590ffd8b4f1c1b505485164d","slug":"bjp-mla-radha-mohan-das-misbehaved-with-woman-ips-officer-at-cm-yogi-s-constiuency-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी MLA की बदसलूकी पर रो पड़ीं महिला IPS, माफी मांगने से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी MLA की बदसलूकी पर रो पड़ीं महिला IPS, माफी मांगने से इनकार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 08 May 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस अधिकारी के बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला आईपीएस चारु निगम से बदसलूकी करने वाले बीजेपी के नेता डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल हैं। राधा मोहन ने उन्हें ऐसी फटकार लगाई कि वे लोगों के सामने ही भावुक होकर रो पड़ीं। इस पर उनका विरोध किया जा रहा है, लेकिन राधा मोहन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक हमलावर हो गए। जाम खत्म कराने गई पुलिस पर नाराज लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें सीओ गोरखनाथ (आईपीएस) चारु निगम जख्मी हो गईं।
विज्ञापन
इस बीच मौके पर पहुंचे राधा मोहन बड़े अधिकारी से मामले पर बातचीत करने लगे। लेकिन जैसे ही अधिकारी चारु निगम ने बीच में बोलना चाहा, तो उन्होंने उन्हें बुरी तरह सुनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि तुम मुझे मत बताओ, मैं आपसे बात नहीं कर रहा हूं...चुप रहो तुम...। राधा मोहन के इस व्यवहार से चारु निगम काफी आहत हुईं और उनकी मौके पर ही आंखे नम हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस पर अभद्रता का आरोप, नारेबाजी
जाम कर रहे लोगों की सूचना पर नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली सवाल खड़े किए और लोगों की पिटाई का आरोप लगाया। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विधायक ने भी पुलिस को फटकर लगाई।
अधिकारी से इस व्यवहार पर राधा मोहन ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि वे सीनियर से बात कर रहे थे, लेकिन महिला अधिकारी ने बीच में बोलना शुरू कर दिया। पुलिस जाम साफ करवा रही थी, लेकिन बूढ़ी, गर्भवती महिलाओं पर लाठीचार्ज करने का क्या मतलब बनता है। बता दें कि ये मामला रविवार का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
#WATCH: IPS Charu Nigam broke down as BJP Gorakhpur (Urban) MLA Radha Mohan Das Agarwal kept yelling at her 'don't cross limits' (May 7) pic.twitter.com/Ukmw0f3H59
— ANI UP (@ANINewsUP) May 8, 2017